भोपाल: मध्य प्रदेश में भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के रोड शो में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इससे गदगद साध्वी प्रज्ञा ने कहा ये एकता का प्रमाण है. भोपाल में मुस्लिम समुदाय के लोगों का मानना है कि अगर प्रज्ञा भोपाल से सांसद बनती हैं तो भोपाल का विकास होगा.
मुस्लिम हमारे साथ हैं- साध्वी प्रज्ञा
दो दिन पहले साध्वी प्रज्ञा ने मुस्लिमों को लेकर बड़ा बयान दिया था. साध्वी ने एक पत्रकार के सवाल पर कहा था कि मुस्लिम हमारे साथ हैं और साजिश करने वाले कामयाब नहीं होंगे.भोपाल सीट पर उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां दम लगा रही हैं. भोपाल सीट ऐसी है कि वहां बीजेपी की जीत होती ही होती है. साध्वी जी लड़ रही हैं तो और ज्यादा होगी. वहीं गंगा सफाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं और इसको लेकर गौरवान्वित हूं.
यह भी पढें-कैंसर से जूझ रहे जेट एयरवेज के कर्मचारी ने की खुदकुशी, नहीं मिली थी सैलरी, कांग्रेस का मोदी पर निशानामायावती बोलीं- मोदी अगड़ी जाति के थे, राजनीतिक लाभ के लिए पिछड़ी जाति में शामिल हुएपीएम की तुलना 'शिवलिंग पर बैठे बिच्छू' से करने वाले बयान पर शशि थरूर को नोटिसहिमाचल के चंबा में निजी बस खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत