पीएम मोदी पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा- वे कागज पर पिछड़े हैं, हम जन्म से पिछड़े हैं
एबीपी न्यूज़ | 19 Apr 2019 01:51 PM (IST)
अखिलेश ने कहा कि ये ऐतिहासिक क्षण है कि मायावती जी ने नेताजी के लिए समर्थन मांगा है. हम इसके लिए सदैव आभारी रहेंगे. बता दें कि रैली में मुलायम और मायावती 24 सालों बाद साथ आए हैं.

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आज सपा-बसपा की साझा रैली हुई. इस रैली में 24 साल बाद समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती एक साथ मंज पर साथ दिखे. इनके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मंच पर मौजूद थे. रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि मायावती जी का अहसान हम कभी नहीं भूलेंगे. आज से बड़ा एतिहासिक दिन कोई नहीं हो सकता. इस दौरान अखिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. मायावती जी के सदैव आभारी रहेंगे- अखिलेश अखिलेश यादव ने कहा, ‘’यहां की जनता पर मुझे पूरा भरोसा है कि नेताजी की सेवाओं, उनके विकास और जिस तरीके राजनीति में उन्होंने काम किया है, जनता उन्हें ऐतिहासिक वोट से जिताएगी.'' उन्होंने कहा, ''ये ऐतिहासिक क्षण है कि मायावती जी ने नेताजी ( मुलायम सिंह यादव) के लिए समर्थन मांगा है. हम इसके लिए सदैव आभारी रहेंगे.'' मोदी कागज में पिछड़े हैं और हम जन्म से पिछड़े हैं- अखिलेश अखिलेश ने आगे कहा, ''मैनपुरी समाजवादियों के विरासत का क्षेत्र है. यहां की जनता से मायावती अपील करके जा रही है तो हमें कहीं शक नहीं है कि ये देश की सबसे बड़ी जीत है. रैली में अखिलेश ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे (पीएम मोदी) कागज में पिछड़े हैं और हम जन्म से पिछड़े हैं. उन्होंने कहा कि आपको फैसला करना है कि लोगों की भलाई के लिए क्या ठीक है. हमने आप लोगों के लिए दिल्ली तक की दूरी एक्सप्रेसवे बनवाकर कम कर दी है और अब आप लोगों की जिम्मेदारी है कि हम लोगों की दिल्ली तक की दूरी कम कराएं. हमें नया प्रधानमंत्री बनाना है. मोदी अब चौकीदार बन रहे हैं- अखिलेश अखिलेश यादव ने कहा कि 5 साल पहले पीएम मोदी चायवाला बनकर आए थे और 5 साल बाद ऐसी चाय बनकर आई कि लोगों के हाथ कुछ नहीं आया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब चौकीदार बन रहे हैं. यह भी पढ़ें-तस्वीरों में देखें मैनपुरी में गठबंधन की साझा रैली, एक साथ मंच पर दिखे मुलायम सिंह और मायावतीमैनपुरी की साझा रैली में बोले मुलायम सिंह यादव- हमेशा मायावती जी का सम्मान करना24 साल बाद मंच पर मुलायम-मायावती एक साथ: BSP मुखिया का पीएम पर निशाना, कहा- मुलायम फर्जी पिछड़े नहीं1995 में अलग हो गए थे एसपी-बीएसपी के रास्ते, जानें आखिर क्या था गेस्ट हाउस कांडवीडियो देखें-