Gujarat Assembly Election 2022 : चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने गुजरात विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा करते हुए कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा, एक दिसंबर को पहले चरण के लिए वोटिंग होगी तो वहीं दूसरे चरण के लिए राज्य में पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे. इस बार के विधानसभा चुनाव में कुल कितने मतदाता हैं ? , कितने महिला वोटर हैं, इस बार के चुनाव में ट्रांसजेंडर वोटर पर भी खास ध्यान दिया गया है. आंकड़ों के जरिए सारा हिसाब समझिए. कुल कितने हैं मतदातागुजरात की मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल 4,90,89,765 मतदाता पंजीकृत हैं. कुल मतदाताओं में 2,53,36,610 पुरुष और 2,37,51,738 महिला मतदाता पंजीकृत हैं. कुल 11,62,528 नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं. जबकि इसमें 1417 ट्रांसजेंडर वोटर शामिल हैं. 4.6 लाख नए वोटरनिर्वाचन आयोग ने कहा कि कुल 4.91 करोड़ वोटर, 4.6 लाख पहली बार वोट डालेंगे, राज्य में कुल 51782 पोलिंग स्टेशन, 142 मॉडल मतदान केंद्र का इंतजाम हुआ है.सीईसी राजीव कुमार ने कहा,''गुजरात में 142 सामान्य, 17 एससी और 23 एसटी निर्वाचन क्षेत्र हैं. गुजरात में 4.9 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे.''त्रिकोणीय होगा इस बार का चुनावगुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के आने से मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि दिल्ली के बाद आम आदमी पार्टी ने जिस तरह पंजाब में सरकार बनाई है उसको देखकर बीजेपी आप को हल्के में नहीं लेना चाहेगी.आम आदमी पार्टी के आने से गुजरात चुनाव इसलिए दिलचस्प हो गया है क्योंकि यहां पिछले चुनाव में 35 सीटों पर जीत का अंतर बेहद कम था. 35 विधानसभा सीटें ऐसी थीं जहां जीतने वाले और हारने वाले उम्मीदवारों के बीच महज 1 से 5 हजार वोटों का अंतर था.
Gujarat Assembly Election 2022 : इस बार गुजरात में कितने पुरुष, महिला और ट्रांसजेंडर वोटर्स ?
ABP Live | 03 Nov 2022 01:31 PM (IST)
Gujarat Elections : इस बार के गुजरात विधानसभा चुनाव में महिला वोटर और ट्रांसजेंडर वोटर पर खास ध्यान दिया गया है.

गुजरात विधानसभा चुृनाव