Asaduddin Owaisi targeted PM Modi: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात के दानिलिमदा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होनें देश में उच्च बेरोजगारी की दर को लेकर पीएम को घेरते हुए एक जोक के माध्यम से तंज कसा. उन्होनें कहा कि मैं होटल में एक लड़के से मिला जिसने अपनी वर्तमान स्थिति को एक जोक के माध्यम से मेरे सामने रखा.
ओवैसी ने कहा,'' उस लड़के ने कहा कि मैं जिस लड़की से शादी करना चाहता हूं, उसने मुझसे आकर कहा कि आपकी सरकारी नौकरी कब लगेगी, पापा लड़का ढूंढ रहे हैं. तो इस पर लड़के ने जवाब दिया कि तुम शादी कर लो बीजेपी की सरकार पर भरोसा मत करो.''
हालांकि ओवैसी ने उस व्यक्ति को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह सच्ची घटना नहीं बल्कि एक जोक था. बता दें कि औवेसी ने यह जोक देश में बेरोजगारी को इंगित करते हुए कहा था.
ओवैसी ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना
असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री को घेरते हु्ए कहा कि पीएम ने देश की जनता को हर साल दो करोड़ जॉब देने का वादा किया था लेकिन अब वह अपने वादे से मुकर रहे हैं. अब 8 सालों के बाद पीएम कहते हैं कि वह 2024 तक कुल 10 लाख नौकरियां देंगे. बता दें कि औवसी ने अपनी पार्टी के दलित चेहरे कौशिका परमार को दानिलिमदा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. बता दें कि गुजरात की दानिलिमदा सीट दलित आरक्षित सीट है.
'मोरबी कांड का जिम्मेदार कौन'
असदुद्दीन ओवैसी ने चुनावी सभा में मोरबी ब्रिज कांड का मुद्दा भी उठाया था. जिसमें उन्होनें कहा कि यदि बीजेपी गुजरात को बनाने का क्रेडिट लेती है तो उन्हें यह भी बताना चाहिए की मोरबी पुल कांड के लिए कौन जिम्मेदार है इसका भी जवाब देना चाहिए. मोरबी कांड में 140 लोग मारे गए लेकिन अब तक कंपनी के अमीर लोगों को नहीं पकड़ा गया है. उन्होनें सवाल करते हुए कहा कि पीएम मोदी आपको अमीर लोगों से इतना प्यार क्यों है?
यह भी पढ़े: Elections 2022 Live: आज पीएम मोदी की पालनपुर-मोडासा समेत से चार जगहों पर रैलियां
