तिरूवनंतपुरम: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशि थरूर सोमवार को तिरूवनंतपुरम लोकसभा सीट से नामांकन पत्र भरने के साथ हलफनामा दायर करके अपनी 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बताई. पूर्व केन्द्रीय मंत्री थरूर ने कुल 34 करोड़ 22 हजार 585 रुपये की चल संपत्ति जबकि एक करोड़ रुपये की अचल संपत्ति घोषित की.
वह इस सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर 23 अप्रैल को मतदान होना है. हलफनामे के अनुसार, वर्ष 2017-18 की उनकी कुल आय तीन करोड़ 66 लाख 21 हजार 978 रुपये है. उन्होंने कंपनी शेयर, बांड और म्युचुअल फंड में 15 करोड़ रुपये निवेश किए हैं.
हलफनामे के अनुसार, उनके पास दो कारें हैं और उन्होंने अपने पास 25 हजार रुपये की नकदी की जिक्र किया. हलफनामे में कहा गया कि थरूर के देश-विदेश के विभिन्न बैंक खातों में 5.88 करोड़ रुपये से अधिक जमा हैं.
राहुल गांधी के वायनाड सीट चुनने के बाद कुछ इस तरह होगा वहां त्रिकोणीय मुकाबला
जम्मू कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री वाले उमर अब्दुल्ला के बयान पर सियासी भूचाल, पीएम मोदी ने घेरा
