Assembly Election Results 2026 Winners LIVE: देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. वोटों की गिनती जारी है. अभी तक के रुझानों में बंगाल में बदलाव होता दिख रहा है. टीएमसी 100 सीटों से नीचे है तो वहीं बीजेपी 150 सीटों पर बढ़त बना ली है. असम में रुझानों में बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है. वहीं तमिलनाडु में एक्टर से राजनेता बने विजय की पार्टी सबसे ज्यादा सीटें जीतती दिख रही है. केरल में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है.

यहां आप पढ़िए फुल विनर लिस्ट

- जलपाईगुड़ी और दुआर्स बेल्ट में कौन आगे कौन पीछे

- राजगंज- दिनेश सरकार (बीजेपी)- आगे

- धुपगुड़ी - नरेश रॉय (भाजपा) - आगे चल रहे हैं

- मयनागुड़ी - दलिम चंद्र रॉय (बीजेपी) - आगे

- जलपाईगुड़ी - अनंत देब अधिकारी (भाजपा) - अग्रणी

- डाबग्राम-फुलबाड़ी - सिखा चटर्जी (भाजपा) - अग्रणी

- माले- सुकरा मुंडा (बीजेपी)- आगे

- नागराकाटा- पुना भेंगरा (बीजेपी)- आगे

- भारतीय जनता पार्टी की पूना भेंगरा नागराकाटा (21) में 7,813 वोटों के साथ आगे हैं. उनके बाद अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के संजय कुजूर हैं, जिन्हें 5,234 वोट मिले हैं.

- भवानीपुर सीट से 5वें राउंड की काउंटिंग के बाद ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी से 16706 वोटों से आगे हो गई हैं.

- चौथे राउंड के बाद भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी से तकरीबन साढ़े 8 हजार वोटों से आगे चल रही हैं.

- सीटें जहां से विजय की टीवीके पार्टी आगे चल रही है: अलंगुलम, अंडीपट्टी, कुड्डालोर, गुडियाट्टम, मदुरै दक्षिण, मदुरै उत्तर, कट्पडी, कुमारपालयम, नीलक्कोट्टई, पेराम्बुर, अम्बसमुद्रम

- असम की बिन्नाकंडी सीट से बदरुद्दीन अजमल आगे चल रहे हैं.

- ममता बनर्जी भवानीपुर सीट पर 1996 वोटों से आगे चल रही हैं. उनसे पीछे शुभेंदु अधिकारी हैं.

- बाबरी मस्जिद बनाने का वादा करने वाले हुमायूं कबीर अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं.

- पानीहाटी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ (आरजी कर पीड़िता की मां) 2000 वोटों से आगे चल रही हैं. टीएमसी के तीर्थंकर घोष पीछे चल रहे हैं.

- दिलीप घोष अपनी सीट खड़गपुर सीट से आगे चल रहे हैं

- सुनेत्रा पवार पहले राऊंड के बाद छ हजार से अधिक वोटो से आगे 

- गौरव गोगोई अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं

- विजय एक सीट पर आगे चल रहे हैं.

- शुभेंदू अधिकारी नंदीग्राम से आगे चल रहे हैं.

- बंगाल के कलिमपोंग सीट से भाजपा प्रत्याशी भरत कुमार क्षेत्री जीत गए हैं. 

- मोटेंश्वर से भाजपा के सैकत पांजा ने जीत दर्ज की है. 

- बंगाल के भतर सीट से भाजपा प्रत्याशी कार्फा सौमेन ने जीत दर्ज की है.

- आसनसोल दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल जीत गई हैं. 

- मेतियाबुरुज से TMC प्रत्याशी अब्दुल खालिक मोला ने जीद दर्ज की. 

- बंगाल के सुजापुर सीट से TMC की शबिना यास्मीन ने जीत गई हैं. 

- बंगाल की देगंगा सीट से TMC उम्मीदवार अनीसूर रहमान बिदेश ने जीत दर्ज की.

- दार्जिलिंग से भाजपा प्रत्याशी नोमान राय ने जीत हासिल की. 

- बंगाल के बुरवां सीट से BJP उम्मीदवार सुखेन कुमार बागड़ी ने जीत दर्ज की. 

- नकाशीपाड़ा से BJP प्रत्याशी शांतन डे जीते. 

- खरदाहा से BJP उम्मीदवार कल्याण चक्रवर्ती की जीत हुई. 

- जगतबल्लवपुर से BJP प्रत्याशी अनुपम घोष ने जीत दर्ज की. 

- मेदिनीपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार संकर कुमार गुच्छैत की जीत हुई. 

- रानीबंध से BJP प्रत्याशी क्षुदीराम टुडु ने जीत दर्ज की. 

- जमुरिया सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. बिजन मुखर्जी ने जीत दर्ज की. 

- शमशेरगंज सीट से TMC प्रत्याशी मोहम्मद नूर आलम की जीत हुई. 

- भरतपुर सीट से टीएमसी नेता मुश्तफिजुर रहमान (सुमन) ने जीत दर्ज की.