महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार यानी 23 नवंबर को सुबह 8 बजे से आएंगे. नतीजों से पहले एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं. ज्यादातर एग्जिट पोल महाराष्ट्र और झारखंड में एनडीए की सरकार बनाने के पक्ष में हैं. जबकि कुछ एग्जिट पोल झारखंड में त्रिशंकु और महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार की संभावना भी जता रहे हैं. आप महाराष्ट्र और झारखंड के सबसे सटीक और तेज नतीजे एबीपी की चैनल और वेबसाइट पर 23 नवंबर को दिनभर देख सकते हैं....

एबीपी न्यूज (हिंदी): https://www.abplive.com//amp

लाइव: https://www.abplive.com//amplive-tv एबीपी नेटवर्क यूट्यूब: https://www.youtube.com/watch?v=nyd-xznCpJc

सोशल मीडिया पर भी देख सकेंगे लाइव अपडेट्स

एबीपी लाइव एक्स (ट्विटर): https://twitter.com/abplive

एबीपी न्यूज इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/abpnewstv/

एबीपी न्यूज फेसबुक: https://www.facebook.com/abpnews/?locale=hi_IN

आप दोनों राज्यों के नतीजे इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर भी जाकर देख सकते हैं- eci.gov.in

झारखंड और महाराष्ट्र में कैसे थे 2019 के नतीजे?2019 विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में बीजेपी ने 105 सीटें जीती थीं. जबकि शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं. तब शिवसेना और एनसीपी दो गुटों में नहीं बंटी थी.

2019 में झारखंड चुनाव के लिए वोटिंग 30 नवंबर को हुई थी और नतीजे 20 दिसंबर को आए थे. कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन को इस चुनाव में जीत मिली थी. तब जेएमएम ने 30 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी को 25 और कांग्रेस को 16 सीटें मिली थीं.  

इस बार क्या कह रहे एग्जिट पोल?

झारखंड विधानसभा चुनाव: एग्जिट पोल 2024कुल सीटें- 81, बहुमत- 42

एजेंसीबीजेपी गठबंधनकांग्रेस गठबंधनअन्य
Axis My India25533
Matrize42-4725-301-4
People Pulse44-5325-375-9
Times Now JVC  40-44 30-401-1
सी वोटर्स   362619
चाणक्य45-5035-3803-05
भास्कर रिपोटर्स पोल37-4036-390-2

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल

एजेंसीबीजेपी गठबंधनकांग्रेस गठबंधनअन्य
Peoples Pulse175-19585-1127-12
चाणक्य स्‍ट्रैटिटीज152-160130-1388-10
P marq137-157126-1462-8
News 18- मैट्रिज 150-170110-1308-10
Poll Diary 122-18669-12112-29
भास्कर रिपोर्टस पोल125-140135-15020-25
इलेक्टोरल एज11815020
रिपब्लिक137-157126-1462-8
लोकशाही मराठी रुद्र128-142125-14018-23
एसएस ग्रुप127-135147-15510-13