Assembly Election Exit Polls 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान पूरा हो गया है, जिसके बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं. महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के लिए चाणक्य स्‍ट्रैटिटीज का एक्जिट पोल सामने आया है. इस एग्जिट पोल के मुताबिक, महाराष्ट्र में महायुति की वापसी होती दिख रही है.

चाणक्य स्ट्रैटिटीज के एग्जिट पोल के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन को 152-160 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 130-138 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.  इसके अलावा झारखंड की 81 सीटों के लिए भी चाणक्य एक्जिट पोल सामने आया है. इसमें कहा गया है कि बीजेपी गठबंधन को राज्य में 45-50 सीटें मिल सकती हैं तो वहीं कांग्रेस जेएमएम गठबंधन को 35-38 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.   इन दो एग्जिट पोल ने बीजेपी को चौंकाया महाराष्ट्र और झारखंड में ज्यादातर सर्वे में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है. हालांकि, एक्सिस माइ इंडिया के सर्वे में झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है. यहां इंडिया गठबंधन को 53, बीजेपी गठबंधन को 25 और अन्य के खाते में 3 सीटें जाती दिख रही हैं. 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल

एजेंसीबीजेपी गठबंधनकांग्रेस गठबंधनअन्य
Peoples Pulse175-19585-1127-12
चाणक्य स्‍ट्रैटिटीज152-160130-1388-10
P marq137-157126-1462-8
News 18- मैट्रिज 150-170110-1308-10
Poll Diary 122-18669-12112-29

वहीं, महाराष्ट्र में इलेक्टोरल एज के सर्वे में बीजेपी गठबंधन को 118, कांग्रेस गठबंधन को 150 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि अन्य के खाते में 20 सीटें जाती दिख रही हैं.

झारखंड विधानसभा चुनाव: एग्जिट पोल 2024कुल सीटें- 81, बहुमत- 42

एजेंसीबीजेपी गठबंधनकांग्रेस गठबंधनअन्य
Axis My India25533
Matrize42-4725-301-4
People Pulse44-5325-375-9
Times Now JVC  40-44 30-401-1
Poll Diary 122-18669-12112-29
चाणक्य45-5035-3803-05

यह भी पढ़ें:-

Exit Poll 2024 Live: महाराष्ट्र और झारखंड NDA सरकार, Matrize एग्जिट पोल में INDIA गठबंधन को दोहरा झटका