महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव: राजनीति के धुरंधरों ने डाला अपना वोट, देखें तस्वीरें

हरियाणा के बरोदा से बीजेपी उम्मीदवार और पहलवार योगेश्वर दत्त ने भी मतदान किया.
महाराष्ट्र में एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने भी वोट डाला.
महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. सुबह से ही पोलिंग बूथ पर लोगों की लंबी-लंबी लाईनें देखी जा रही हैं. राजनीति, मनोरंजन और खेल के कई दिग्गजों ने सुबह पोलिंग बूथ पहुंचकर अपना-अपना वोट डाला और लोगों से भी वोट करने की अपील की. तस्वीरों में देखें किस-किसने डाला अपना वोट.
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला.
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी महाराष्ट्र में वोट डाला.
हरियाणा में आदमपुर से बीजेपी की उम्मीदवार और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट भी वोट डालने पहुंची.
हरियाणा में कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने भी वोट डाला.
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शोभा खोटे ने मुंबई में अंधेरी वेस्ट में अपना वोट डाला.
महाराष्ट्र में बारामती से एनसीपी उम्मीदवार अजीत पवार ने भी वोट डाला.
पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर जूलियो रिबेरियो ने वर्ली विधानसभा क्षेत्र से अपना मतदान किया.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत सुबह नागपुर में वोट डालने पहुंचे.