CRPF Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है. सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत हजारों पदों को भरा जाएगा, जिससे सुरक्षा बल में शामिल होने का अच्छा मौका मिलेगा. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होने जा रही है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है. इच्छुक उम्मीदवार तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
कितनी वैकेंसी पर होगी भर्ती? इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 9,175 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी. इनमें 9,096 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 79 पद महिलाओं के लिए निर्धारित है. टेक्निकल और ट्रेड्समैन के साथ पायनियर विंग के पद भी शामिल है. इन पदों पर आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना जरूरी है. कुछ पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट या एक्सपीरियंस भी मांगा गया है, जैसे ड्राइवर और मैकेनिक के पदों के लिए. इसके अलावा आयु सीमा की बात करें तो ड्राइवर पद के लिए 21 से 27 वर्ष और दूसरे पदों के लिए 18 से 23 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी दी जाएगी.
ये भी पढ़ें-High Salary Courses: 10वीं पास कर ली है तो 11वीं के साथ जरूर करें ये कोर्स, पढ़ाई के साथ होगी कमाई
ये भी पढ़ें-CBSE: स्कूलों के लिए CBSE का सख्त आदेश, कक्षा 6 से तीसरी भाषा जरूरी; केवल इतने दिन में करना होगा इम्प्लीमेंट
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI