एक्सप्लोरर

विनीत जोशी बने UGC के कार्यकारी अध्यक्ष, एम. जगदीश कुमार की जगह संभाली जिम्मेदारी

जब तक यूजीसी के लिए स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होती, तब तक डॉ. विनीत जोशी इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. शिक्षा जगत में उनके अनुभव और नेतृत्व को देखते हुए कई सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है.

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर मामीदला जगदीश कुमार के रिटायरमेंट होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी को यूजीसी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. अब तक जोशी सचिव पद पर कार्यरत रहे हैं और अब उन्हें अस्थायी रूप से यूजीसी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. स्थायी नियुक्ति होने तक वह इस पद पर बने रहेंगे.

कौन हैं डॉ. विनीत जोशी?

डॉ. विनीत जोशी 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं. उन्होंने आईआईटी कानपुर और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT) से भी शिक्षा हासिल की है. अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यभार संभाला है, जिनमें मणिपुर के मुख्य सचिव, रेजिडेंट कमिश्नर और सीबीएसई अध्यक्ष जैसे बड़ी जिम्मेदारियां शामिल हैं.

NTA में  संभाल चुके कार्यभार

डॉ. जोशी को भारत की परीक्षा प्रणाली में सुधार लाने का श्रेय दिया जाता रहा है.  दिसंबर 2019 से नवंबर 2020 तक जोशी ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है. इस दौरान उन्होंने NEET, JEE Main और UGC-NET जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं का बहुत अच्छी तरह से संचालन किया.

सीबीएसई में रह चुके चेयरमैन

इससे पहले वह फरवरी 2010 से नवंबर 2014 तक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के चेयरमैन भी रह चुके हैं. उनके कार्यकाल में सीबीएसई में कई शैक्षणिक सुधार हुए. विशेष रूप से Continuous and Comprehensive Evaluation (CCE) प्रणाली की शुरुआत की गई, जो स्कूली शिक्षा को ज्यादा व्यावहारिक और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था. 

प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार की जगह संभाला कार्यभार

जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार का कार्यकाल अब पूरा हो गया है. प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार ने फरवरी 2022 में यूजीसी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी, 65 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद 7 अप्रैल 2025 को वह अपने पद से रिटायर हो गए.  इससे पहले उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के कुलपति के रूप में काम किया था. 

कब तक इस पद पर रहेंगे डॉ. जोशी?

जब तक यूजीसी के लिए स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होती, तब तक डॉ. विनीत जोशी इस पद की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे. शिक्षा जगत में उनके अनुभव और नेतृत्व को देखते हुए उनसे कई सकारात्मक बदलावों की उम्मीद की जा रही है.

यह भी पढ़ें: जेएनयू छात्र संघ चुनाव की तारीखों का ऐलान, 25 अप्रैल को मतदान और 28 को आएंगे नतीजे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़

वीडियोज

Crime News:लेडी कांस्टेबल के जाल में इंस्पेक्टर ?| Crime News
Madhya Pradesh News: बिटिया ने दिखाया नेताजी को 'आईना'! देर से आना सांसद को पड़ गया भारी
Rahul Gandhi on Vote Chori: वोट चोरी पर राहुल फुस्स 'बम'! | ABP News
UP Election 2027: सदन में अखिलेश..27 पर फोकस विशेष | CM Yogi | Akhilesh| Bharat Ki Baat with Pratima
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी विवाद बढ़ा… चुनाव आयोग पर उठ रहे बड़े सवाल! | Seedha Sawal | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Video: धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान में मची धूम, शादी में लोगों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान में मची धूम, शादी में लोगों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
कभी एक्सपायर नहीं होते हैं ये 10 फूड! एक ही क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
कभी एक्सपायर नहीं होते हैं ये 10 फूड! एक ही क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
​फिनलैंड में कमाई, भारत में बंपर फायदा- जानिए कुछ यूरो ही कैसे बनते हैं हजारों रुपये!
​फिनलैंड में कमाई, भारत में बंपर फायदा- जानिए कुछ यूरो ही कैसे बनते हैं हजारों रुपये!
Embed widget