अहमदाबाद: 12वीं की परीक्षा देने के बाद स्टूडेंट्स को अच्छे मार्क्स लाने और करियर को लेकर चिंता रहती है. लेकिन 12वीं में 99 प्रतिशत मार्क्स लाने वाले वर्शील ने कुछ और ही सोच रखा है. 17 साल के वर्शील शाह संन्यासी ने बनने का इरादा कर लिया है.
12वीं क्लास में साइंस सब्जेक्ट से बेहद ही अच्छा प्रदर्शन करने वाले वर्शील ने संसार त्याग ने का मन बना लिया है. वर्शील के माता-पिता अपने बेटे के इस कदम से बेहद खुश हैं. वर्शील का परिवार उसके संन्यासी बनने की तैयारी में जुटा हुआ है.
वर्शील के पिता जिगर शाह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर हैं. वर्शील के पिता का कहना है कि "मेरी पत्नी भी आध्यात्म से जुड़ी हुई है और मेरी बेटी की भी आध्यात्म में काफी गहरी रुचि है. मेरी पत्नी और बेटी की तरह ही मेरे बेटे वर्शील का लगाव आध्यात्म से है, जब भी स्कूल की छुट्टी होती थी तब वर्शील घूमने फिरने जाने की बजाय सत्संग में जाना पसंद करता था."
वर्शील के पिता आगे बताते हैं कि "सत्संग के दौरान ही वर्शील जैन मुनियों और संन्यासियों से जुड़ा वर्शील को सबसे ज्यादा इस बात ने चौकाया कि कई संन्यासी संन्यास लेने से पहले डॉक्टर और इंजिनियर थे"12वीं क्लास में इतने अच्छे मार्क्स लाने के बावजूद वर्शील ने अबतक स्कूल से अपनी मार्कशीट नहीं ली है. बेटे के घर छोड़ने और संन्यासी जीवन अपनाने पर वर्शील के पिता को थोड़ा अफसोस जरूर है लेकिन उन्हें कहीं न कहीं अपने बेटे के आध्यात्म से जुड़ने पर खुशी भी है.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI