UPSC BPSC NET And BEd Examinations Collided :  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) को स्थगित कर दिया गया है. अब यह परीक्षा 20 से 30 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी. वहीं यूपीएससी मेन्स की परीक्षा भी 16 सितंबर, 17, 18, 24 और 25 सितंबर 2022 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी.इसके साथ ही बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा 21 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी. उसी समय  लखनऊ विश्वविद्यालय ने 6 सितम्बर को बीएड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया. एलयू की बीएड की परीक्षा 14 से 26 सितम्बर तक हैं. जिससे से छात्रों की परेशानी बढ़ गई है और छात्र परीक्षा की तारीख बदलने की मांग कर कर रहें हैं.क्योंकि सभी परीक्षाएं सितंबर में है और यह परीक्षाएं एक दूसरे टकरा रही है. 

UPSC मेन्स के चलते BPSC 67th Exam की डेट को आगे बढ़ाने की मांगबीपीएससी और यूपीएससी के अभ्यर्थियों ने परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुवार को दिल्ली में सीएम नीतीश कुमार का काफिला रोक दिया. छात्रों की भीड़ को देखते हुए सीएम नीतीश गाड़ी से उतर कर आए. उन्होंने अभ्यर्थियों से बात की. छात्रों ने सीएम नीतीश से बीपीएससी एग्जाम की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की. छात्रों ने सीएम नीतीश को बताया कि 21 सितंबर को बीपीएससी परीक्षा होने जा रही है. उसी दौरान यूपीएससी मेन्स का भी एग्जाम है. जो छात्र-छात्राएं यूपीएससी और बीपीएससी दोनों की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें परीक्षा देने में परेशानी हो सकती है. 

बीएड परीक्षायों की तारीख बदलने की मांग लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) ने जिस समय बीएड की परीक्षाएं रखी हैं उसी समय बिहार लोक सेवा आयोग और नेट की परीक्षाएं भी हैं. विद्यार्थियों ने ट्विटर के जरिए एलयू कुलपति और परीक्षा नियंत्रक को टैग करते हुए ट्विट किया कि बीएड परीक्षाओं का कार्यक्रम बदला जाए. एलयू की बीएड की परीक्षा 14 से 26 सितम्बर तक हैं. बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा 21 सितम्बर को है. नेट परीक्षा 20 से 30 सितंबर तक है. 

​​Funeral in Christians: ये है ईसाइयों में अंतिम संस्कार का तरीका, जानें

​CUET UG 2022 Result Date: इस तारीख तक जारी हो ​जाएगा CUET UG का रिजल्ट, यूजीसी चेयरमैन ने किया ट्वीट

 


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI