उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने 10 हजार से ज्यादा टीचर्स की नौकरियों का नोटिफिकेशन जारी किया है. असिस्टेंट टीचर की नौकरी के लिए अप्लाई करने की न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएशन के साथ B.Ed है. असिस्टेंट टीचर के लिए इस भर्ती में पुरुषों के लिए 5364 सीट हैं, जबकि महिलाओं के लिए 5404 सीट हैं. सभी सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मार्च 2018 से शुरू हो गए हैं. कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन अप्लाई करने के लिए UPPSC की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर जाना होगा. महत्वपूर्ण तिथियां एप्लीकेशन की शुरुआत : 15 मार्च, 2018 अप्लाई करने का आखिरी दिन : 12 अप्रैल, 2018 फीस जमा करने का आखिरी दिन : 12 अप्रैल, 2018 एप्लीकेशन फीस जनरल/OBC : 125 रुपये SC/ST : 65 रुपये दिव्यांग : 25 रुपये योग्यता इन सभी पदों के लिए आवेदन करने वालों की न्यूनतम उम्र 1 जुलाई 2018 तक 21 साल होनी चाहिए, जबकि अधितकम उम्र 40 साल होनी चाहिए.  इसके साथ ही संबधिंत विषय में ग्रेजुएशन के अलावा B.Ed का होना अनिवार्य है. एप्लीकेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन भी किया जा सकता है. हालांकि नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि विशेष परिस्थितियों में सीटों की संख्या घट बढ़ सकती है.

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI