UPPCL Stenographer Grade III Answer Key 2020 Released: उत्तर प्रदेश कारपोरेशन लिमिटेड ने पिछले दिनों हुई स्टेनोग्राफर ग्रेड थ्री की परीक्षा की रिस्पांस की आफीशियल वेबसाइट पर रिलीज़ कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने एग्जाम दिया हो, वे साइट चेक कर सकते हैं कि उनके कितने उत्तर सही गये और इसी हिसाब से उनके चयन की क्या संभावना है. इसके साथ ही जिन कैंडिडेट्स को किसी भी आंसर पर ऑब्जेक्शन करना हो, वे वेबसाइट पर जाकर ऑब्जेक्शन भी कर सकते हैं. आंसर की देखने के लिये वेबसाइट का पता है upenergy.in.
स्टेनोग्राफर ग्रेड थ्री एग्जाम की आंसर की डाउनलोड करने के लिए आपको यूज़र आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी. ये डालने के बाद ही आप परिणाम देख सकते हैं. इसके साथ ही सभी जानकारियों के साथ लॉगिन करने के बाद आप ऑब्जेक्शन भी रेज़ कर सकते हैं.
जरूरी जानकारियां –
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि यूपीपीसीएल ने आफिस असिस्टेंट थ्री (अकाउंट्स) और स्टेनोग्राफर ग्रेड थ्री पदों के लिये कुछ समय पहले विज्ञापन संख्या 07/VSA/2019/BACKLOG के अंतर्गत यह भर्तियां निकाली थीं. काफी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने इसके लिये आवेदन किये थे, जिसकी आंसर की आज रिलीज कर दी गयी है.
वे कैंडिडेट जिन्होंने मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है और जिनकी शार्ट हैंड की स्पीड 60 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट है, वे ही आवेदन के पात्र थे. स्टेनोग्राफर ग्रेड थ्री पदों के लिये चयन लिखित परीक्षा और शार्ट हैंड तथा टाइपिंग स्पीड के आधार पर होगा.
कैसे करें डाउनलोड –
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.upenergy.inपर जायें. उस सेक्शन में जायें जहां लिखा हो रिक्रूटमेंट अथवा नोटिस. वहां रिस्पांस की नाम का लिंक दिया होगा, उसे डाउनलोड कर लें. साथ ही पास में होम पेज पर आब्जेक्शन फॉर दी पोस्ट ऑफ स्टेनोग्राफर ग्रेड थ्री (प्रेजेंट कैम्प असिस्टेंट) का कालम दिया होगा, उसे अपलोड कर लें. सारी जानकारियां सही से सबमिट करने के बाद आप अपनी आंसर की देख सकते हैं. उत्तरों का मिलान कर लें और भविष्य के लिये उसका एक प्रिंट आउट भी निकाल कर रख लें. लेटेस्ट अपडेट्स के लिये वेबसाइट देखते रहें.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI