UP TGT Recruitment: उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं और बीएड-डीएलएड उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने एक बहुत बड़ी राहत दी है. आयोग ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीजीटी-सहायक अध्यापक के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता में बड़ा बदलाव किया है. नए आदेश के तहत आयोग ने कुछ खास कैटेगरी के उम्मीदवारों को स्नातक स्तर पर न्यूनतम अंकों की अनिवार्य शर्त जैसे ग्रेजुएशन में 50% या पोस्ट ग्रेजुएशन में 45% अंक से पूरी तरह छूट दे दी है. इस फैसले से उन उम्मीदवारों को विशेष फायदा मिलेगा जो न्यूनतम अंकों की बाध्यता के कारण आवेदन को लेकर कन्फ्यूजन में थे.

Continues below advertisement

किसे मिलेगी न्यूनतम अंकों की शर्त से छूट 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह विशेष छूट हर उम्मीदवार पर लागू नहीं होगी. बल्कि इसके लिए एक निश्चित समय सीमा तय की गई है. जिन उम्मीदवारों ने 29 जुलाई 2011 या उससे पहले बीएड, डीएलएड या प्रारंभिक शिक्षा में स्नातक जैसे शिक्षक-प्रशिक्षण प्रोग्राम में एडमिशन लिया था, उन्हें इस नियम से छूट दी जाएगी. वहीं ऐसे पुराने ट्रेनी उम्मीदवारों को ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएशन में अगर निर्धारित न्यूनतम प्रतिशत से कम भी है, तब भी उन्हें केवल इस आधार पर अपात्र नहीं माना जाएगा. वह टीजीटी भर्ती के लिए पूरी तरह योग्य माने जाएंगे. आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह छूट केवल न्यूनतम अंकों के संदर्भ में है. इसके अलावा भर्ती के लिए दूसरी सभी जरूरी शैक्षणिक और पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा. 

Continues below advertisement

ये भी पढ़ें-AISSEE 2027: सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

17,735 पदों पर होनी है बंपर भर्ती 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की ओर से विज्ञापन संख्या 07/2026 के अंतर्गत प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में  सहायक अध्यापक के कुल 17,735 पदों पर भर्तियां निकाली गई है. इन कुल पदों में 16,193 पद बालक विद्यालयों के हैं, जबकि 1542 पद बालिका विद्यालयों के लिए आरक्षित है. इस भर्ती के तहत हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक-विज्ञान, संस्कृत और दूसरे प्रमुख विषयों के शिक्षकों का चयन किया जाएगा. विषयवार रिक्तियों का ब्यौरा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन में दिया गया है. 

भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें 

  • विज्ञापन जारी होने की तारीख- 23 अक्टूबर 2026 
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 24 अक्टूबर 2026 
  • आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तारीख- 23 नवंबर 2026 
  • आवेदन पत्र में करेक्शन की अंतिम तारीख- 26 नवंबर 2026 
  • परीक्षा की संभावित तारीख- 23 और 24 दिसंबर 2026

ये भी पढ़ें-JEE Main 2027: जेईई मेन में NRI छात्रों को राहत, अब पासपोर्ट से भी कर सकते हैं आवेदन


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI