यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 के तहत पोस्ट मैट्रिक पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. खासतौर पर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, डिप्लोमा, आईटीआई और दूसरे एलिजिबल कोर्स में पढ़ने वाले छात्र दशमोत्तर कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं. इस कैटेगरी के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हुई थी, हालांकि फ्रेश और रिन्यूअल छात्रों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अलग-अलग है. रिन्यूअल छात्रों को 15 अक्टूबर तक, जबकि फ्रेश छात्रों को 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन करने का मौका है. ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा हैं, उन्हें समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. 

Continues below advertisement

यूपी स्कॉलरशिप योजना में अलग-अलग स्तरों पर पढ़ने वाले छात्रों को शामिल किया गया है. इसके तहत मुख्य रूप से तीन कैटेगरी है. प्री मैट्रिक में कक्षा 9 और कक्षा 10 के छात्र, पोस्ट मैट्रिक यानी इंटरमीडिएट में कक्षा 11 और 12 में पढ़ने वाले छात्र, पोस्ट मैट्रिक अदर देन इंटरमीडिएट दशमोत्तर 12वीं के बाद ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, आईटीआई और दूसरे एलिजिबल कोर्स में पढ़ने वाले छात्र शामिल है. इस योजना के तहत जनरल, ओबीसी, एसटी-एससी और माइनॉरिटी वर्ग के एलिजिबल छात्र आवेदन कर सकते हैं. हालांकि हर कैटेगरी के लिए निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है. 

2026-27 के लिए जरूरी तारीखें 

Continues below advertisement

दशाेमतर कैटेगरी के छात्रों के लिए फ्रेश आवेदन 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलेंगे. वहीं रिन्यूअल आवेदन 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक होंगे. वहीं कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है. उनके लिए फ्रेश आवेदन की आखिरी तारीख 21 सितंबर और रिन्यूअल की आखिरी तारीख 25 अगस्त थी. 

ये भी पढ़ें-बिहार में दरोगा भर्ती पर क्यों मचा बवाल? सड़कों पर उतरे हजारों में उम्मीदवार

यूपी स्कॉलरशिप के लिए कैसे करें आवेदन?

  • छात्रों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद जहां जरूरी हो वहां वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. 
  • फिर अपनी संबंधित स्कॉलरशिप कैटेगरी चुनकर फ्रेश या रिन्यूअल ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा.
  • अब एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल भरनी होगी.
  • उसके बाद मांगी गए जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे.
  • अब लास्ट में फॉर्म को जमा करके कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

आवेदन के बाद क्या होगा? 

फॉर्म जमा होने के बाद आवेदन की संस्थान स्तर पर जांच और निर्धारित वेरिफिकेशन प्रक्रिया होती है. एलिजिबल पाए जाने वाले छात्रों के आवेदन को आगे स्कॉलरशिप पेमेंट के लिए प्रोसेस किया जाता है. स्कॉलरशिप की राशि डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर के जरिए छात्रों के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है. इसलिए आवेदन करते समय व्यक्तिगत  और बैंक से जुड़ी जानकारी सही भरना जरूरी है. 

ये भी पढ़ें-नीट पीजी में 0 पर्सेंटाइल पर मचा घमासान, क्या माइनस वाले भी होंगे क्वालीफाई?


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI