उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित सैनिक स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाने और उन्हें सेना में अफसर बनाने का सपना देख रहे माता-पिता के लिए एक बहुत जरूरी खबर है. उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल सोसाइटी ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 और 9 में दाखिले की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है. इच्छुक छात्र जो इन स्कूलों में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे बिना किसी देरी के सैनिक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

Continues below advertisement

25 अक्टूबर तक बिना लेट फीस भर सकेंगे फॉर्म

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, बिना किसी लेट फीस के आवेदन फॉर्म जमा करने और फीस भुगतान करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर 2026 तय की गई है. इस तारीख तक आवेदन करने वाले छात्रों को 1000 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा. अगर कोई छात्र 25 अक्टूबर की समय सीमा से चूक जाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है. वह 31 अक्टूबर 2026 की शाम 5 बजे तक 2000 रुपये की कुल लेट फीस के साथ भी अपना फॉर्म ऑनलाइन सबमिट कर सकता है.

फॉर्म में सुधार के लिए भी मिलेगा समय

अक्सर देखा जाता है कि जल्दबाजी में फॉर्म भरते समय माता-पिता या साइबर कैफे से कुछ गलतियां हो जाती हैं. इस समस्या से निपटने के लिए यूपी सैनिक स्कूल सोसाइटी ने छात्रों को एप्लाकेशन करेक्शन विंडो देने का भी फैसला किया है. अगर आपके फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो आप आगामी 3 नवंबर से 5 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके अपने आवेदन पत्र में जरूरी सुधार कर सकेंगे. सुधार करने का यह मौका केवल 5 नवंबर की शाम 5 बजे तक ही खुला रहेगा.

Continues below advertisement

इन प्रमुख सैनिक स्कूलों में मिलेगा दाखिले का मौका

इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख और बड़े सैनिक स्कूलों में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा. इसमें पहला देश का सबसे पहला सैनिक स्कूल कैप्टन मनोज कुमार पांडेय यूपी सैनिक स्कूल, लखनऊ है और दूसरा सैनिक स्कूल, गोरखपुर शामिल है. कक्षा 6 में लखनऊ वाले स्कूल में केवल बालकों को प्रवेश मिलेगा, जबकि गोरखपुर वाले स्कूल में बालक और बालिकाएं दोनों दाखिला ले सकती हैं. वहीं कक्षा 9 की बात करें तो दोनों ही स्कूलों में लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए सीटें उपलब्ध कराई गई हैं.

यह भी पढ़ें: JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार

20 दिसंबर को होगी परीक्षा, जानें क्या है जरूरी पात्रता?

इन स्कूलों में एडमिशन के लिए छात्रों को एक लिखित प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी, जो संभावित रूप से दिसंबर में आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा OMR शीट आधारित होगी, जिसमें कुल 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे. पात्रता नियमों की बात करें तो आवेदन करने वाले छात्र और उनके पिता का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है. इसके बाद  लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी.

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI