उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 की फाइनल  आंसर की जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का सही मिलान कर सकते हैं और यह अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका संभावित स्कोर कितना बन सकता है. 

Continues below advertisement

क्यों जरूरी होती है आंसर की?

यह आंसर की आगे आने वाले रिजल्ट की तैयारी में भी काफी जरूरी मानी जा रही है. इससे उम्मीदवार अपने सही और गलत उत्तरों का आकलन कर सकते हैं और संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं. पहले आयोग ने प्रोविजनल आंसर की  जारी की थी, जिस पर उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गई थीं. प्राप्त आपत्तियों चेक करने के बाद जिन सवालों में बदलाव जरूरी था, उन्हें  सही कर फाइनल आंसर की जारी की गई है. यही आंसर की फाइनल रिजल्ट को तैयार करने में इस्तेमाल की जाएगी.

Continues below advertisement

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI