UGC NET 2026 की परीक्षा खत्म होने के बाद अब इसके कुछ सवाल विवादों में आ गए हैं. खासतौर पर सोशियोलॉजी के पेपर को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं. अभ्यर्थियों का आरोप है कि पेपर में बड़ी संख्या में वर्तनी और व्याकरण की गलतियां थीं. हालांकि, इन दावों पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Continues below advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई अभ्यर्थियों और शोधार्थियों ने दावा किया है कि सोशियोलॉजी का प्रश्नपत्र तैयार करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया गया. उनका कहना है कि पेपर में ऐसे विचारकों और पुस्तकों से जुड़े सवाल पूछे गए, जिनका निर्धारित सिलेबस से कोई सीधा संबंध नहीं था. इसके अलावा कई सवालों में भाषा और शब्दों के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं.

वर्तनी और व्याकरण की गलतियों का आरोप

Continues below advertisement

एक पीएचडी स्कॉलर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रश्नपत्र के करीब आधे सवालों में वर्तनी संबंधी गंभीर गलतियां थीं. पोस्ट में दावा किया गया कि प्रसिद्ध समाजशास्त्रियों और लेखकों के नाम भी गलत लिखे गए. रिटज़र को पुटज़र, सोशल को ओवल, पारसंस को परसॉ, एआर देसाई को एके देसाई लिखा गया. साथ ही हिंदी अनुवाद की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए और कहा गया कि कई सवाल समझना मुश्किल था.

छात्रों ने उठाए निष्पक्ष परीक्षा पर सवाल

अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि प्रश्नों में नाम, शब्द या अनुवाद ही गलत होंगे तो सही उत्तर देना मुश्किल हो जाएगा. उनका मानना है कि ऐसी त्रुटियां परीक्षा की निष्पक्षता को प्रभावित कर सकती हैं और इससे कई उम्मीदवारों का प्रदर्शन भी प्रभावित हुआ होगा. यह भी पढ़ें - NEET UG फीस रिफंड का आखिरी मौका, NTA ने बढ़ाई बैंक डिटेल अपडेट करने की तारीख

NTA की प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल इसको लेकर किए जा रहे सभी दावे सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अभी तक इन आरोपों की पुष्टि या खंडन करते हुए कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

यूजीसी नेट क्या है?

यूजीसी नेट (University Grants Commission National Eligibility Test) देश की एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) आयोजित करती है. इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों की जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता और पीएचडी में प्रवेश के लिए योग्यता तय की जाती है यह परीक्षा हर साल दो बार (जून और दिसंबर) आयोजित की जाती है. यह भी पढ़ें - CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI