UGC NET 2021 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency, NTA) ने यूजीसी नेट परीक्षा {UGC NET 2021} के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है. UGC NET 2021 के लिए अब कैंडिडेट्स 9 मार्च, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक UGC NET 2021 के लिए अपने आवेदन अप्लाई नहीं कर सके थे, वे अब जल्द ही एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन करवाएं.
विदित हो कि एनटीए ने आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ाने संबंधी नोटिस आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है. जारी नोटिस में कहा गया है कि यह फैसला उम्मीदवारों के उस अनुरोध पर लिया गया है जिसमें कैंडिडेट्स ने UGC NET 2021 के आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाने के लिए अनुरोध किया था. इसके पहले ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 2 मार्च 2021 है.
UGC NET 2021: येहैबदलावकेबादकीजरूरीतारीखें
- ऑनलाइनआवेदनकीप्रारंभिकतिथि - 2 फरवरी, 2021
- ऑनलाइनआवेदनकीअंतिमतिथि - 9 मार्च, 2021 {पहले 2 मार्च थी}
- शुल्कजमाकरनेकीआखिरीतारीख - 10 मार्च, 2021
- करेक्शनविंडोओपनकरनेकीतारीख - 12 फरवरी से 16 मार्च, 2021 तक
UGC NET 2021 के पारीक्षा की तारीखें
यूजीसी नेट 2021 की परीक्षा मई में विभिन्न तारीखों को आयोजित की जायेगी. ये परीक्षा 2 मई, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 मई, और 17 मई, 2021 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है. ये परीक्षा दो पालियों में होगी . पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर के 12:30 तक आयोजित होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी.
UGC NET 2021परीक्षा पैटर्न
यूजीसी नेट की परीक्षा में दो पेपर होंगें. पहला पेपर 100 अंक का जबकि दूसरा पेपर 200 अंक का होगा. यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रकार की होगी. पहले पेपर में कुल 50 प्रश्न पूंछे जायेंगे. एक प्रश्न दो अंकों का हगा. वही दूसरे पेपर में कुल 100 प्रश्न होंगे. इस पेपर के भी 1 प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित है. परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI