SSC Exams and Results updates: सर्विस सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) लॉक डाउन जैसे विपरीत समय में भी अपने लाखों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एक नया अपडेट किया है. उमंग ऐप (UMANG app) नामक इस अपडेट के बारे में दिनांक 30 अप्रैल 2020 को एक नोटिस जारी करते हुए एसएससी ने कहा कि ‘उमंग ऐप’ को भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन तथा नेशनल ई-गवर्नेंस ने मिलकर बनाया है,और यह ऐप एंड्राइड और आईओएस दोनों के लिए है. एसएससी अब इसी उमंग ऐप के द्वारा अपनी परीक्षाओं, परीक्षा परिणामों एवं जारी की गयी नोटिसों सहित समस्त ताजा जानकारी अपने अभ्यर्थियों के साथ साझा करेगा. उमंगऐपकेद्वाराएसएससीकीसाझाकीजानेवालीसूचनाएंइसप्रकारहैं-
  1. लेटेस्ट न्यूज़.
  2. नोटिसेज ऑफ़ एग्जामिनेशंस.
  3. रिजल्ट्स ऑफ़ एग्जामिनेशंस.
  4. एग्जामिनेशन कैलेंडर तथा
  5. वैकेंसीज.
अभ्यर्थी उपरोक्त समस्त सूचनायें उमंग ऐप को गूगल प्ले स्टोर अथवा आईट्यून ऐप स्टोर (Apple Users) पर डाउन लोड कर प्राप्त कर सकते हैं. क्याहैउमंगऐप (UMANG app) ? UMANG ऐप का पूरा नाम ‘यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस’ ऐप है. इस उमंग मोबाइल ऐप को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लांच किया गया था. इस ऐप को लांच करने का उद्देश्य भारत में डिजिटल प्रणाली को बढ़ावा देना था जिससे लोगों को अच्छी और फ़ास्ट सर्विस मिल जाय साथ ही साथ सरकारी मशीनरी पर दबाव भी कम हो जाय. इसलिए इस ऐप पर केन्द्र, राज्य, स्थानीय निकाय, तथा विभिन्न सरकारी एजेंसीयों की सेवाओं को उपलब्ध कराया गया. इस ऐप के द्वारा टैक्स भरने का कार्य, एलपीजी सिलिंडर बुक करने, एवं सीबीएसई के रिजल्ट देखने सहित और अन्य कार्य भी किये जा सकते हैं. यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 10 और भारतीय भाषाओँ को सपोर्ट करता है.

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI