नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव के नतीजे आने से पहले 10वीं के नतीजों का जश्न मना रही हैं, क्योंकि उनकी बेटी ने 82 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. बेटे के बाद अब बेटी की उपलब्धि की जानकारी ईरानी ने ट्विटर पर दी. ईरानी ने लिखा, ‘‘10वीं बोर्ड के नतीजे आ गए हैं. मेरी बेटी ने 82 प्रतिशत अंक पाए हैं. गर्व है कि चुनौतियों के बावजूद उसने अच्छा किया. काफी आगे जाना है जो.’’ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज ही 10वीं के नतीजों की घोषणा की है. सोमवार को 12वीं के नतीजे घोषित किए गए थे. ईरानी के बेटे ने 12वीं में 91.1 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे, जिसकी जानकारी भी मंत्री ने ट्विटर पर दी थी. CBSE ने क्लास 10 वीं की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. इस बार 91.10 फीसदी छात्र परीक्षा में सफल रहे हैं. परिणाम दिन के 2 बजे जारी किया गया. बता दें कि सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 18.19 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी. परीक्षा 21 फरवरी से 29 मार्च के बीच आयोजित की गई थी. पिछले साल 10वीं परीक्षा का परिणाम 29 मई को जारी किया था. इस साल 86.07 फीसदी छात्र 10वीं की परीक्षा में सफल हुए थे. इनमें सफल होने वाले लड़के और लड़कियों का प्रतिशत 85.32 और 88.67 था. कैसे चेक करें रिजल्ट- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट-cbseresults.nic.in  ओपन करें यहां ऑल इंडिया सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन के लिंक पर क्लिक करें यहां अपना रोल नंबर, सेंटर नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी नंबर इंटर करें इन सारी जानकारी के बाद आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा इसके बाद अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI