RITES Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर आई है. दरअसल रेल मंत्रालय के अधीन कार्यरत सार्वजनिक कंपनी राइट्स लिमिटेड (RITES) ने नए प्रोजेक्ट के लिए असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है. रेल इंडिया टेक्निकल इकोनॉमिक सर्विस (RITES)  ने असिस्टेंट मैनेजर मैकेनिक के लिए 27 पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके उम्मीदवारों के लिए बहुत अहम मानी जा रही है. वहीं इस भर्ती के लिए उम्मीदवार राइट्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन 30 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं, वही आवेदन की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2026 रखी गई है. 

Continues below advertisement

असिस्टेंट मैनेजर मैकेनिकल वैकेंसी डिटेल्स 

इस भर्ती के लिए 27 वैकेंसी अलग-अलग पदों के लिए निकाली गई है. इसमें सहायक प्रबंधन मैकेनिकल 1 के लिए 14 पद रिजर्व है. वहीं सहायक प्रबंधक मैकेनिकल 2 के लिए 10 पद रिजर्व है और सहायक प्रबंधक मैकेनिकल के लिए 3 पद रिजर्व है. 

Continues below advertisement

आवेदन लिए जरूरी क्वालिफिकेशन 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से पहले जरूरी क्वालिफिकेशन देखनी होगी. नोटिफिकेशन के अनुसार सहायक प्रबंधक मैकेनिकल 1 के लिए 8 साल के एक्सपीरियंस के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या 2 साल के एक्सपीरियंस के साथ बीई-बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. वहीं असिस्टेंट मैनेजर मैकेनिक 2 के लिए उम्मीदवार के पास 8 साल के एक्सपीरियंस के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या 2 साल के एक्सपीरियंस के साथ बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. वहीं असिस्टेंट प्रबंधक मैकेनिकल 3 के लिए भी यही डिग्री मांगी गई है. वहीं उम्मीदवारों को स्टील प्लांट के साथ-साथ रोलिंग, फोर्जिंग या कास्टिंग उद्योग में काम करने का एक्सपीरियंस होने पर ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी. 

कितनी रखी गई है आयु सीमा?

इस भर्ती के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार की उम्र सीमा 18 से 40 साल तय की गई है. वहीं एससी-एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में अधिकतम 5 साल और एओपीसी नॉन क्रीमी लेयर को 3 साल की छूट दी जाएगी. इसके अलावा पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी की उम्मीदवारों को 10 साल तक की आयु सीमा में छूट दी जा सकती है. वहीं इस भर्ती के लिए उम्र की गणना 20 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-UP PET Answer Key 2026: यूपी PET 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी, गलत जवाबों पर ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

भर्ती के लिए कितनी लगेगी आवेदन फीस? 

आवेदन फीस कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग तय की गई है. इसमें जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये फीस, एससी-एसटी को 300 रुपये, ईडब्ल्यूएस को 300 रुपये और महिला उम्मीदवारों को भी 600 रुपये फीस जमा करनी होगी.

कैसे करें भर्ती के लिए आवेदन?

  • इस भर्ती के लिए आवेदन के लिए सबसे पहले राइट्स की ऑफिशियल वेबसाइट rites.com  पर जाएं. 
  • इसके बाद करियर सेक्शन में असिस्टेंट मैनेजर पोस्ट के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक चुने. 
  • अब अपनी पर्सनल डिटेल्स जैसे नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्टर करें. 
  • इसके बाद एजुकेशनल क्वालीफिकेशन और वर्किंग एक्सपीरियंस के साथ एप्लीकेशन फॉर्म भरें. 
  • अब अपनी फोटो, सिग्नेचर और एक्सपीरियंस लेटर के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • वहीं एप्लीकेशन फीस डेबिट, क्रेडिट या नेट बैंकिंग से ऑनलाइन पे करें. 
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को री-चेक करके जमा करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड डाउनलोड करें.

ये भी पढ़ें-BPSC TRE 4.0 Last Date: बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, फौरन करें अप्लाई


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI