RBSE 5th 8th Result 2026 Declared: राजस्थान के लाखों छात्रों और उनके परिवारों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), बीकानेर ने आज 24 मार्च 2026 को कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. आइए जानते हैं स्टूडेंट्स कैसे अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Continues below advertisement

इस साल कक्षा 8वीं का रिजल्ट काफी शानदार रहा है. आंकड़ों के अनुसार, कुल 97.01 प्रतिशत छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए हैं. यह परिणाम बताता है कि इस बार भी छात्रों ने मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी और अच्छे अंक हासिल किए. वहीं कक्षा 5वीं के नतीजे तो और भी बेहतर रहे. इस बार 97.71 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं, जो एक बेहद उत्साहजनक आंकड़ा है. छोटे बच्चों के इस शानदार प्रदर्शन ने शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की मेहनत को भी दर्शाया है. छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं- rajshaladarpan.rajasthan.gov.inrajpsp.nic.in

यह भी पढ़ें -  RBSE 5th 8th Result 2026 Time Live: राजस्थान बोर्ड आज जारी करेगा 5वीं-8वीं का रिजल्ट, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

Continues below advertisement

आसान स्टेप्स में देखें मार्कशीट रिजल्ट देखने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है ताकि हर छात्र बिना परेशानी के अपना परिणाम देख सके. सबसे पहले वेबसाइट खोलें, फिर 5वीं या 8वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रोल नंबर या अन्य जरूरी जानकारी डालें और सबमिट करें. कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. छात्र मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं और आगे के लिए उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं. मार्कशीट में क्या होगा खास? जारी की गई मार्कशीट में छात्रों को पूरी जानकारी मिलेगी. इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, हर विषय में मिले अंक, कुल अंक और पास या फेल होने की स्थिति साफ-साफ लिखी होगी. इसके अलावा छात्रों को ग्रेड भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें अपनी प्रदर्शन का अंदाजा मिल सके.

बोर्ड ने किया ये बड़ा बदलाव

​इस बार राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए पासिंग नियमों में बड़ा बदलाव किया है. पहले जहां सभी छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में भेज दिया जाता था, अब उस व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है. साल 2026 से लागू नए नियम के अनुसार, हर छात्र को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी होगा. यानी अब केवल ऑटोमैटिक प्रमोशन नहीं मिलेगा, बल्कि छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा और अच्छा प्रदर्शन करना होगा. हालांकि बोर्ड ने छात्रों को एक और मौका भी दिया है. जो छात्र किसी विषय में न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाएंगे, उन्हें 45 दिनों के भीतर दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़ें -  Rajasthan RBSE 10th Results 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, देखें इसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI