NBSE Nagaland Board 10th 12th Result 2020: नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन कल यानी 30 मई 2020 को दोपहर बाद नागालैंड बोर्ड दसवीं और बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा.  एनबीएसई HSLC का रिजल्ट और NBSE HSSLC का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल साईट के साथ-साथ अन्य प्राधिकृत वेबसाइटस पर जारी किया जायेगा. जो स्टूडेंट्स नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे वो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nbsenagaland.com पर जाकर नतीजे एयर मार्कशीट चेक कर सकेंगे. इसकी सूचना नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने एक नोटिस के माध्यम दी है यह नोटिस बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है. जहाँ से चेक किया जा सकता है.  इसके नागालैंडबोर्डHSLC & HSSLC रिजल्टकोSMS सेभीकरसकतेहैंचेक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा छात्र एनबीएसई HSLC रिजल्ट 2020 और एनबीएसई HSSLC रिजल्ट 2020 को SMS के माध्यम से भी चेक कर पाएंगे. HSLC रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को NB10 Roll Number को 56070 पर जबकि HSSLC रिजल्ट के लिए NB12 Roll Number को 56070 मैसेज करना होगा. मैसेज करने बाद तुरंत आपका रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन शो हो जायेगा. एनबीएसईHSLC रिजल्टऔरएनबीएसईHSSLC रिजल्ट 2020 कीमार्कशीटकबमिलेगी? नागालैंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को रिजल्ट के साथ ही प्रोविजनल मार्कशीट की सॉफ्टकॉपी भी जारी की जायेगी स्टूडेंट्स अपनी सुविधानुसार उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं. बोर्ड द्वारा जारी मार्कशीट की हार्ड कापी स्टूडेंट्स को उनके स्कूल के माध्यम से दी जाएगी. एनबीएसईHSLC & HSSLC परीक्षा 2020 नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एनबीएसई) ने कक्षा 10वीं (HSLC) की परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी से 26 फरवरी 2020 के मध्य आयोजित किया था. जबकि कक्षा12वीं (HSSLC) परीक्षा को 13 फरवरी से 4 मार्च 2020 के मध्य आयोजित किया था.

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI