JEE Main Final Answer Key March 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आज जेईई (जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन) मेन परीक्षा 2021 के दूसरे चरण की परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दिया गया. एनटीए ने यह आंसर की अपनी ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया है. ऐसे अभ्यर्थी जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आंसर चेक कर सकते हैं.

अभ्यर्थीइसतरहसेचेक करसकतेहैंJEE Main Answer key 

अभ्यर्थी को जेईई मेन परीक्षा 2021 के दूसरे चरण की परीक्षा की फाइनल आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा. इसके बाद अभ्यर्थी को होम पेज के इवेंट सेक्शन में मार्च सेशन के लिए फाइनल आंसर की वाले लिंक पर क्लिक करना होगा. इस लिंक पर क्लिक करने के पश्चात् अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तिथि और शिफ्ट के मुताबिक अपनी आंसर की चेक कर सकते हैं.

मार्चमेंआयोजितहुईथीयहपरीक्षा: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेईई मेन परीक्षा 2021 के दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 16 मार्च 2021 से लेकर 18 मार्च 2021 तक किया गया था. इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की एनटीए द्वारा 20 मार्च 2021 को जारी किया गया था जबकि जारी किए गए प्रोविजनल आंसर की पर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां 22 मार्च 2021 को दोपहर 01:00 बजे तक आमंत्रित की गई थी. वहीँ इस परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 02 मार्च 2021 से और आवेदन की अंतिम तारीख 06 मार्च 2021 तय की गई थी.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI