GATE 2020 Result: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली (IIT Delhi) ने 13 मार्च 2020 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2020) की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. इसके साथ ही कट ऑफ मार्क्स तथा सब्जेक्ट वाईज मेरिट लिस्ट (Topper List) भी जारी कर दी है.  जिन अभ्यर्थियों ने GATE 2020  में शामिल हुए थे वे अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं.

GATE 2020 Result  कोचेककरनेकेलिएयहाँक्लिककरें  

गेट 2020 परीक्षा में हितेश पोपली ने 100 में 91 अंक प्राप्त करके कम्यूटर साइंस एंड इन्फोमेशन टेक्नोलाजी में टॉप किया है. वहीं सिविल इंजीनियरिग में अजय सिंघल और सुमित देवड़ा ने बराबर अंक 90.77% के साथ टॉप किया है. बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में गणेश शिवाजीराव कुलकर्णी ने मात्र 41.67% अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहे. एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में भरत कुमार के ने 81% अंक के साथ टॉप किया है.

विदित हो कि GATE 2020 की परीक्षा 1, 2, 8 और 9 फरवरी 2020 को देश के विभिन्न शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर हुई थी. इसकी प्रोविजनल आंसर की 19 फरवरी 2020 को जारी की गई थी. इस बार गेट की परीक्षा के लिए 8,58,890 छात्रों ने आवेदन किया था जिसमें 6,85,088 छात्रों ने परीक्षा दी थी. जिसमें से 18.8 प्रतिशत अर्थात 1.3 लाख परीक्षार्थी ही उत्तीर्ण हुए है. गेट का यह अंक 3 वर्ष के लिए वैध है.

GATE 2020 Topper List

पेपरकानामछात्रकानामअंक
एग्रीकल्चर इंजीनियरिंगविक्रांत चौहान77 /100
आर्किटेक्चर & प्लानिंगकिंतन शाह72/ 100
बायोटेक्नोलोजीप्रणव मिलिंद देव73 .67/100
केमिकल इंजीनियरिंगसचिन सिंह86. 67/100
ECEकलपित अग्रवाल & ए पवनकुमार रेड्डी82%
जियोलोजीरोहन नंदी82%
जियोफिजिक्सउपेन्द्र कुमार गुप्ता83%

ऑफिशियलवेबसाइटकेलिएक्लिककरें

GATE Result 2020: गेट 2020 परीक्षा के रिजल्ट घोषित, यहां पर कर सकेंगें चेक


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI