नई दिल्ली: रेलवे ने सोमवार को कहा कि उसे करीब एक लाख रिक्त पदों के लिए दो करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. वैसे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अब भी पांच दिन शेष हैं. ग्रुप सी और ग्रुप डी के 90 हजार पदों और रेल सुरक्षा बल के 9500 पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा होनी है.

अभी भी बाकी हैं पांच दिन

रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ आज तक, दो करोड़ से अधिक कैडिडेट्स ने इन पदों के लिए आवेदन किया है और यह संख्या अभी और बढ़ेगी क्योंकि समयसीमा समाप्त होने में अब भी पांच दिन शेष हैं.’’ अधिकारी ने कहा कि सहायक लोको पायलट और टेक्नीशियन के ही 50 लाख से अधिक आनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं. लोको पायलट और टेक्नीशियन के 26502 और ग्रुप डी के 62907 पद भरे जाने हैं.

AAI Recruitment 2018: 542 पदों पर निकली है भर्ती, 12 वीं पास होनी चाहिए योग्यता


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI