ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 758 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती ओडिशा इंजीनियरिंग सर्विस कैडर ग्रुप-ए पदों के लिए की जाएगी. इसमें इंजीनियरिंग के 750 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 8 पद शामिल है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. वहीं योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. आवेदन की प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 11 नवंबर तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.
ओडिशा लोक सेवा आयोग की ओर से जारी विज्ञापन संख्या 13/2026-27 के तहत कुल 758 पदों पर भर्ती की जानी है. यह पद ओडिशा इंजीनियरिंग सर्विस के ग्रुप-ए कैडर में शामिल है. इसमें असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) के 750 पद और असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (मैकेनिकल) के 8 पर शामिल है.
महिलाओं के लिए भी आरक्षित पद
OPSC की इस भर्ती में महिलाओं के लिए भी पद आरक्षित किए गए हैं. सिविल इंजीनियर के 750 पदों में 247 पद महिलाओं के लिए निर्धारित है. वहीं मैकेनिकल इंजीनियर के आठ पदों में 3 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. इसके अलावा जनरल कैटेगरी के 374 पद इनमें महिलाओं के 122 पद, एसईबीसी के 61 पद में महिलाओं के लिए 21 पद, एससी के 83 पद में महिलाओं के लिए 28 पद, एसटी के 232 पद में महिलाओं के लिए 76 पद आरक्षित है.
भर्ती के लिए आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम 42 साल निर्धारित की गई है. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. इसके अनुसार उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1984 से पहले और 1 जनवरी 2005 के बाद नहीं होना चाहिए. आरक्षित वर्गों, महिलाओं, पूर्व सैनिकों और दिव्यांगों उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.
ये भी पढ़ें-RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
गेट स्कोर और इंटरव्यू से होगा चयन
OPSC भर्ती की चयन प्रक्रिया में अलग से लिखित परीक्षा आयोजित करने का प्रावधान नहीं है. उम्मीदवारों का चयन संबंधित ब्रांच के वैध गेट स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. चयन में गेट स्कोर को 90% और इंटरव्यू को 10% वेटेज दिया जाएगा. आयोग श्रेणीवार रिक्तियों के मुकाबले लगभग 2 गुना उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शार्ट लिस्ट कर सकता है. इसलिए उम्मीदवारों के लिए संबंधित वर्ष और इंजीनियरिंग ब्रांच का वैध गेट स्कोर होना जरूरी है.
ऐसे करें आवेदन
- इस भर्ती के लिए सबसे पहले OPSC की ऑफिशियल वेबसाइट opsc.gov.in पर जाए.
- इसके बाद वेबसाइट पर असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रिक्रूटमेंट 2026 से संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें.
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ऑनलाइन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
- अब संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच के पद का चयन करें और शैक्षणिक योग्यता दर्ज करें.
- इसके बाद फॉर्म में मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट और प्रमाण पत्र निर्धारित निर्देशों के अनुसार जमा करें.
- लास्ट में सारी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें.
ये भी पढ़ें-UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI