अगर आपने NEET UG 2026 के लिए आवेदन किया है और फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है, तो आपके लिए राहत भरी खबर है. NTA ने NEET UG 2026 के आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है.अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं.
जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, वे अब अपने फॉर्म में हुई किसी भी गलती को ठीक कर सकते हैं. कई बार फॉर्म भरते समय जल्दबाजी में या जानकारी सही से न होने की वजह से कुछ गलतियां हो जाती हैं. ऐसे में NTA छात्रों को सुधार का मौका देता है ताकि आगे एडमिशन के समय कोई परेशानी न हो करेक्शन विंडो अभी खुल चुकी है और 14 मार्च 2026 रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी.इसके बाद फॉर्म में किसी भी तरह का बदलाव करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने आवेदन फॉर्म को ध्यान से जांच लें और अगर कोई गलती है तो उसे तुरंत ठीक कर लें.
कब होगी NEET UG 2026 परीक्षाNEET UG देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा मानी जाती है। इसी परीक्षा के जरिए देश के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश मिलता है.NTA के अनुसार, NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित की जाएगी. परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा.यह परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन और पेपर मोड में आयोजित होगी. देशभर के कई शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, वहीं कुछ केंद्र विदेशों में भी होंगे ताकि वहां रहने वाले छात्र भी आसानी से परीक्षा दे सकें.
यह भी पढ़ें - UPSC Result 2025 रिजल्ट के बाद मचा हड़कंप, कई जगहों पर रैंक को लेकर किए गए गलत दावे
किन जानकारियों में कर सकते हैं सुधार करेक्शन विंडो के दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में कुछ जरूरी जानकारियों में बदलाव कर सकते हैं.छात्र कक्षा 10 और 12 से जुड़ी शैक्षणिक जानकारी को अपडेट कर सकते हैं. इसके अलावा जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से 12वीं की परीक्षा पास की है या दे रहे हैं, उसमें भी बदलाव किया जा सकता है.इसके साथ ही उम्मीदवार अपनी कैटेगरी , सब-कैटेगरी, PwD स्टेटस, सिग्नेचर, परीक्षा शहर का चयन और परीक्षा का माध्यम भी बदल सकते हैं.NTA ने यह भी बताया है कि उम्मीदवार अपने माता या पिता में से किसी एक की जानकारी में भी सुधार कर सकते हैं. इसमें नाम, पेशा और शैक्षणिक योग्यता जैसी जानकारी शामिल है. हालांकि सभी जानकारी में बदलाव की अनुमति नहीं होगी, सिर्फ उन्हीं फील्ड्स को एडिट किया जा सकेगा जिन्हें NTA ने तय किया है.
ऐसे करें आवेदन फॉर्म में सुधार
- सबसे पहले उम्मीदवार NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जायें.
- वहां होमपेज पर NEET UG 2026 Correction Window का लिंक दिखाई देगा.
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को अपने Application Number और Password की मदद से लॉगिन करना होगा.
- लॉगिन करने के बाद आपका भरा हुआ आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- अब जिन जानकारियों में बदलाव करना है, उन्हें ठीक कर लें.
- सभी बदलाव करने के बाद फॉर्म को ध्यान से एक बार फिर जांच लें और फिर सबमिट कर दें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें. यह भी पढ़ें - बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 तय समय से पहले आ सकता है परिणाम, कॉपियों की जांच लगभग पूरी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI