CLAT 2022 : कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर आज पहली प्रोविजनल क्लैट 2022 मेरिट लिस्ट जारी करेगा. मेरिट लिस्ट पीडीएफ में होगी, जो उम्मीदवार इस काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल होंगे वे पोर्टल पर लिस्ट देख सकते हैं. ये लिस्ट जारी होने के बाद क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के पास तीन ऑप्शन होंगे. इसमें पहला लॉक द सीट, दूसरा अपनी पसंद के अनुसार अपग्रेड के लिए आवेदन करें या तीसरा एडमिशन प्रोसेस से बाहर निकलने का ऑप्शन चुनें. 

क्लैट फर्स्ट लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं. इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें. इसके बाद, आवंटित कॉलेज के बारे में जानने के लिए आवंटन स्थिति खोलें. 

कंसोर्टियम 5 मेरिट सूचियां जारी करेगा

मेरिट लिस्ट                                                रिलीज की तारीखCLAT 2022 पहली मेरिट सूची जारी                30 जून 2022CLAT 2022 दूसरी मेरिट सूची जारी                 7 जुलाई 2022CLAT 2022 तीसरी मेरिट सूची जारी                12 जुलाई 2022CLAT 2022 चौथी मेरिट सूची जारी                  16 जुलाई 2022CLAT 2022 पांचवी मेरिट लिस्ट जारी               19 जुलाई 2022

ऐसे डाउनलोड करें क्लैट 2022 प्रोविजनल मेरिट लिस्ट

  • कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर क्लिक करें.
  • होम पेज पर आपको Download 1st provisional merit list नाम से एक लिंक दिखाई देगी.
  • लिंक पर क्लिक करके यहां पर लॉग इन के लिए जानकारी फील करें.
  • लॉक द सीट और अप्लाई सहित किसी भी ऑप्शन को चुनें और सबमिट करें.
  • क्लैट 2022 प्रोविजनल मेरिट लिस्ट की तारीख. 

यह भी पढ़ें:

Rajasthan Anganwadi Bharti 2022: राजस्थान आंगनवाड़ी में 10वीं और 12वीं पास के लिए निकली नौकरियां, ये है आवेदन की लास्ट डेट 

TS SSC Result 2022 Declared : तेलंगाना बोर्ड ने जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, 90 फीसदी छात्रों ने पाई सफलता, लड़कियों ने मारी बाजी

 


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI