महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों के लिए एक नया नियम लागू किया है. जिसमें अब राज्य के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना जरूरी होगा. सरकार का कहना है कि इससे मराठी भाषा को बढ़ावा मिलेगा और बच्चों को राज्य की संस्कृति और इतिहास के बारे में बेहतर जानकारी मिलेगी. सरकार ने सख्त आदेश दिए की सभी स्कूलों को यह नियम मानना होगा. इस फैसले को न वाले स्कूलों पर सरकार सख्त कार्रवाई कर सकती है.

Continues below advertisement

महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने बताया कि राज्य के हर स्कूल को यह नियम मानना होगा. सरकार ने साफ कहा कि मराठी पढ़ना अब सिर्फ विकल्प नहीं बल्कि जरूरी होगा.सरकार अपने फैसले को सिर्फ कागजों पर तक ही सीमित नहीं रहना चाहती है. इसके लिए पूरे राज्य में जांच अभियान चलाया जाएगा. जिसमें अगर कोई भी स्कूल इस नियम का पालन नहीं करता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विधानसभा में उठा था मामला

Continues below advertisement

यह मुद्दा विधानसभा के में चर्चा के दौरान सामने आया कुछ नेताओं ने कहा कि कई स्कूल पहले से नियमों का ठीक से पालन नहीं कर रहे थे कार्रवाई बहुत असरदार नहीं दिख रही थी. इन सब के बाद सरकार ने इस नियम का फैसला किया.

यह भी पढ़ें - UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

अब बच्चे पढ़ेंगे छत्रपति शिवाजी महाराज का इतिहास

सरकार ने बताया कि अब बच्चे छत्रपति शिवाजी महाराज का पूरा इतिहास पढ़ेंगे और अब किताबों में इसको और अधिक विस्तार से समझाया गया ह.  जिससे बच्चे छत्रपति शिवाजी महाराज के बलिदानों के बारे में और अच्छे से समझ सके.

मराठी संस्कृति को बढ़ावा देना है उद्देश्ययह फैसला सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है बल्कि इस भाषा के जरिये छात्रों को मराठी संस्कृति का इतिहास जानने का मौका मिलेगा और मराठी संस्कृति में भी काफी मदद करेगा.अभी  सीबीएसई भी देशभर में नई भाषा नीति को लेकर धीरे-धीरे नियम लागू की तैयारी कर रहा है.हालांकि अभी पढ़ रहे छात्रों को पूर्ण नियमों के अनुसार राहत दी गई है लेकिन आने वाले समय में सीबीएसई इस पर नए फैसले भी ले सकता है.

यह भी पढ़ें - भीषण गर्मी ने रोकी पढ़ाई: पटना में 30 जून तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेश


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI