LIC Assistant Exam: जीवन बीमा निगम में हाल में ही असिस्टेंट पदों पर बंपर भर्ती निकली थी और अब आज से इसको लेकर लिखित परीक्षा शुरू हो गए हैं. असिस्टेंट पदों के लिए लिखित परीक्षा आज यानी 30 अक्टूबर और कल यानी 31 अक्टूबर को हो रहा है. हाल में ही जिन्होंने आवेदन भरा था उनका एडमिट कार्ड उन्हें मिला था. जिन्हें नहीं मिला वह LIC के ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. LIC का ऑफिसियल वेबसाइट licindia.in है.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको licindia.in पर अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालना होगा.
इस एग्जाम से संबंधित जरूरी बातें
1- परीक्षा 30 और 31 अक्टूबर को आयोजित हो रहा है. जिनकी परीक्षा कल है वह आज ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.
2-एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी अच्छे से पढ़ लें और इसे लेकर परीक्षा केंद्र पर जाएं.
3-उम्मीदवार परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ वर्तमान की अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ भी जरूर लेकर आएं. इसके अलावा अपने साथ एक फोटो आईडी कार्ड भी लाएं.
4-यह पेपर 100 नंबर का होगा जिसके लिए उम्मीदवार को 1 घंटे का समय दिया जाएगा.
कैसे होगा पेपर अंग्रेजी और हिन्दी भाषा का पेपर पहले होंगे. इसमें 30 सवाल 30 नंबर के होंगे. इस पेपर की टाइमिंग सुबह 11 बजे से 12 बजे तक होगी. इसके बाद न्यमेरिकल टेस्ट होगा जो 35 नंबर का होगा और इसमें 35 सवाल होंगे. इसकी टाइमिंग 12 से 1 बजे तक होगी. इसके बाद रिजनिंग का पेपर होगा जो 35 नंबर का होगा. यह पेपर 1 से 2 बजे तक के बीच होगा.Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI