Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMIKV admission 2020: शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
एबीपी न्यूज़ | 05 Mar 2020 09:30 AM (IST)
शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में हो सकती है कुछ देरी

KV Admission 2020-21: केंद्रीय विद्यालय संगठन में शैक्षिक सत्र 2020-21 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फिलहाल कुछ समय लिए टाल दी है. इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें कहा गया है कि केवीएस एडमिशन गाइड लाइन में कुछ इनीशियल चेंजेस/ मॉडिफिकेशन किये जा रहें. इस लिए एडमिशन प्रक्रिया कुछ परिवर्तनों एवं संशोधनों के साथ जारी की जाएगी जो कि केवीएस एडमिशन गाइड लाइन दी जायेगी. केंद्रीय विद्यालय संगठन इस संदर्भ में विस्तृत निर्देशों और गाइड लाइन जल्द ही जारी करेगा. केवीएसएडमिशनऑनलाइनरजिस्ट्रेशनप्रक्रिया 2020 -21: गाइडलाइनसेसंबंधितऑफिशियलनोटिफिकेशनकेलिएक्लिककरें नई गाइडलाइंस आने के बाद शैक्षिक सत्र 2020 -21 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी. जैसे ही केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा एडमिशन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया जायेगा उसके तुरंत बाद निर्धारित शेड्यूल के अनुसार रजिस्ट्रेशन का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. तत्पश्चात छात्र/छात्राओं के अविभावक अपने वार्ड के एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगें. यह रजिस्ट्रेशन केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट को लॉग इन कर किया जा सकेगा. ऑफिशियल सूत्रों से पता चला है कि एडमिशन प्रक्रिया मार्च के आखिरी सप्ताह में समाप्त हो सकती है. विदित हो कि केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पहली कक्षा के लिए सबसे पहले शुरू होगी. उसके बाद कक्षा 2 से कक्षा 8 तक, फिर कक्षा 9 एवं 11 के लिए एडमिशन शुरू होगा. सभी क्लासों के लिए एडमिशन प्रक्रिया अलग- अलग होगी. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन समाप्त होने के बाद एडमिशन लिस्ट जारी की जायेगी. केंद्रीय विद्यालयों में 15% एससी स्टूडेंट्स के लिए, वहीं 7.5% सीट एसटी स्टूडेंट्स के लिए आरक्षित होती हैं. ऑफिशियलवेबसाइटकेलिएक्लिककरेंऑनलाइनरजिस्ट्रेशनकेलिएक्लिककरेंएडमिशन गाइड लाइन संबंधी सूचना के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन हेतु क्लिक करें