West Bengal Pharmacist Recruitment 2020: पश्चिम बंगाल सरकार के अधीन संस्था “स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग” ने अपने यहाँ फार्मासिस्ट ग्रेड ||| के रिक्त 16 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन ऑनलाइन मोड के माध्यम से 29 जनवरी 2020 तक भेज सकते हैं.
महत्वपूर्णतिथियाँ:
आवेदन का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ होने तिथि 22-01-2020 है जबकि आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 29-01-2020 है.
रिक्तियोंकीकुलसंख्या : 16 पद
पदोंकाविवरण:
फार्मासिस्ट के कुल रिक्त 16 पदों में से 07 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं, जबकि आरक्षित वर्ग में 02 पद ओबीसी कैटेगरी A के लिए, 01 पद ओ बी सी कैटेगरी B के लिए, 04 पद एस सी वर्ग के लिए, 01 पद एस टी वर्ग के लिए तथा 01 पद पी एच के लिए आरक्षित है.
पात्रतामापदण्ड:
शैक्षिकयोग्यता-
ऐसे अभ्यर्थी जिनके पास विज्ञान वर्ग (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स/बायोलॉजी) में 10+2 अथवा इसके समकक्ष योग्यता + किसी मान्यता प्राप्त संस्था से फार्मेसी में 02 वर्षीय डिप्लोमा अथवा फार्मेसी में स्नातक की डिग्री हो आवेदन करने के लिए पात्र होंगे.
आयुसीमा:
अभ्यर्थी की आयु की गणना भर्ती के विज्ञापन की तिथि से की जाएगी. इसके अनुसार आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम तथा अधिकतम आयु 39 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु की सीमा में छूट पश्चिम बंगाल सरकार के गाइड लाइन के आधार पर प्रदान किया जाएगा.
आवेदनशुल्क:
अभ्यर्थी अपना आवेदन शुल्क जो कि 160 रुपए है केवल ऑनलाइन मोड के द्वारा ही जमा कर सकते हैं.
चयनप्रक्रिया:
इन पदों पर चयन मेरिट +साक्षात्कार के द्वारा किया जाएगा. विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विज्ञापन का अवलोकन करें.
वेतनमान: आवेदक विज्ञापन का अवलोकन करें.
महत्वपूर्णलिंक्स :
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI