VSSC Graduate Apprentice Jobs: विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) ने बीई/बीटेक/होटल मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन करने वाले युवाओं के लिए अप्रेंटिस की भर्तियां के लिए 8 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. यानी इसके लिए आवेदन करने का दो दिनों का ही समय बचा हुआ है. इच्छुक उम्मीदवार विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर की वेबसाइट https://www.vssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार इसके लिए बीई/बीटेक या होटल मैनेजमेंट में फर्स्ट क्लास ग्रेजुएट होना चाहिए.

विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर अप्रेंटिस भर्ती की वैकेसी का डिटेलग्रेजुएट अप्रेंटिस की कुल वैकेंसी- 167 पदएयरोनॉटिकल/एयरोस्पेस-15 पदकेमिकल इंजीनियरिंग- 10 पदसिविल इंजीनियरिंग- 12 पदकंप्यूटर साइंस- 20 पदइलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग- 12 पदइलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग- 40 पदमैकेनिकल इंजीनियरिंग- 40 पदमेटलर्जी- 06 पदप्रोडक्शन इंजीनियरिंग- 06 पदफायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग- 02 पदमैनेजमेंट/कैटरिंग टेक्नोलॉजी- 04 पद

योग्यता ग्रेजुएट अप्रेंटिस: प्रथम श्रेणी बीई/बीटेक चार/ तीन वर्ष की अवधि (लेटरल एंट्री के लिए) संबंधित क्षेत्र में कम से कम 65 फीसदी अंकों होना चाहिए. मैनेजमेंट/कैटरिंग टेक्नोलॉजी- होटल मैनेजमेंट में 60 फीसदी अंकों के साथ प्रथम श्रेणी की डिग्री होनी चाहिए. 

आयु सीमा जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों की उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए. ओबीसी के लिए आयु सीमा 33 वर्ष, एससी व एसटी के लिए 35 वर्ष और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष है.नोटिस में कहा गया है कि इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए दक्षिण के क्षेत्र (केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुदुचेरी) के अधीन आने वाले किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल करने वाले ही आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें MOSB CAPF Recuritment : मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली भर्तियां, यहां करें अप्लाई

UPTET 2021: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, यहां करें चेक

GATE 2022: लेट फीस के साथ गेट 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी दिन, 5, 6, 12 और 13 फरवरी को होगी परीक्षा


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI