UPSC Junior Scientific Officer Assistant Professor, Director Recruitment 2020: इंजीनियरिंग और मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. संघ लोक सेवा आयोग ने जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर, डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. जो कैंडिडेट्स इन पदों पर आवेदन करना चाहते है वे अपने आवेदन यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 14 जनवरी 2021 तक अप्लाई कर सकते हैं.
पदोंकीकुलसंख्या – 29 पद
रिक्तियोंकाविवरण:
- जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर { Junior Scientific Officer}
- डायरेक्टर { Director}
- असिस्टेंट क्लीनिकल इम्ब्रयोलॉजिस्ट { Assistant Clinical Embryologist}
- डायलिसिस मेडिकल ऑफिसर { Dialysis Medical Officer}
- स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर { Specialist Grade III Assistant Professor}
- डिप्टी सुपेरिंटेंडिंग आर्कियोलोजिकल इंजीनियर { Deputy Superintending Archaeological Engineer}
शैक्षिकयोग्यता:
जूनियरसाइंटिफिकऑफिसरकेलिए- इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बॉटनी या माइक्रोबॉयोलाजी में एमएससी की डिग्री होनी चाहिए.
डायरेक्टरकेलिए- डायरेक्टर के पद पर ऑनलाइन अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए.
असिस्टेंटक्लीनिकलइम्ब्रयोलॉजिस्टकेलिए- इस पद पर ऑनलाइन आवेदन अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर ऑफ सर्जरी और बैचलर ऑफ मेडिसिन {MBBS} की डिग्री होनी चाहिए.
डायलिसिसमेडिकलऑफिसरकेलिए- इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यत प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए.
स्पेशलिस्टग्रेडIII असिस्टेंटप्रोफेसरकेलिए - इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए.
नोट: इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को चाहिए कि वे ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें. उसके बाद अप्लाई करें.
आयुसीमा: इन पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित है. कैंडिडेट्स इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें.
आवेदनकैसेकरें: कैंडिडेट्स अपने आवेदन संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से करें.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI