एक्सप्लोरर

UP Police Recruitment 2021: यूपी पुलिस में रेडियो शाखा और कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल 2937 पदों पर निकली वैकेंसी, पढ़ें डिटेल्स

UP Police Recruitment 2021:उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में जल्द तकनीकी विभाग में भी भर्तियां शुरू होने वाली है. दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने रेडियो शाखा और कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल 2937 रिक्तियों पर भर्ती निकाली हैं. इन पदों के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है. दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही 2937 रिक्तियों पर भर्ती शुरू करने जा रहा है. इन पदों में पुलिस रेडियो शाखा के कुल 2244 पद हैं और कंप्यूटर ऑपरेटर के 693 पद शामिल हैं. इन रिक्तियों के लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है.

यूपी पुलिस में रेडियो शाखा के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए गुरुवार को टेंडर भी जारी कर दिया गया है. एजेंसी का चयन होते ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

पुलिस रेडियो शाखा के पद टेक्निकल कैटेगिरी के हैं

वहीं पुलिस भर्ती बोर्ड के डीजी आरके विश्वकर्मा के मुताबिक रेडियो शाखा के पद टेक्निकल कैटेगिरी के हैं. इस शाखा के कुल 2244 पदों में प्रधान परिचालक, प्रधान परिचालक आंकिक, सहायक परिचालक व कर्मशाला कर्मचारी की पोस्ट शामिल हैं. इसके साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है.

दरोगा भर्ती परीक्षा आयोजित कराने की हो रही तैयारी

गौरतलब है कि इन पदो पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड दिसंबर महीने से पूर्व परीक्षा आयोजित कराने की तैयारी कर रहा है. वहीं यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. दरोगा भर्ती की परीक्षा आयोजित करने की तैयारी चल रही है.

यूपी पुलिस में लिपिक संवर्ग के 1329 विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी

इसके साथ ही यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक के लिपिक संवर्ग में विभिन्न पदों के लिए 1329 वैकेंसी निकाली गई हैं. इन पदों पर आवेदन करने की तारीख को 15 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है. इन पदों में यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर, गोपनीय के 317 पद, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक के 644 पद और यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर लेखा के 358 पद शामिल हैं.  

ये भी पढ़ें

Assam Board Exam 2021: असम सरकार आज तय करेगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा का भविष्य

MBSE HSSLC Result 2021: आज 11 बजे घोषित किया जाएगा मिजोरम बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का संबोधन से इंकार, बिना स्पीच पढ़े सदन से चले गए
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का संबोधन से इंकार, बिना स्पीच पढ़े सदन से चले गए
अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बीच 19 साल बाद एक मंच पर आएंगे चारों शंकराचार्य? दिल्ली में होगा बड़ा आंदोलन
अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बीच 19 साल बाद एक मंच पर आएंगे चारों शंकराचार्य? दिल्ली में होगा बड़ा आंदोलन
Board of Peace for Gaza: गाजा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में ट्रंप के साथ कितने देश, कौन-कौन खिलाफ, भारत क्या करेगा? जानें
गाजा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में ट्रंप के साथ कितने देश, कौन-कौन खिलाफ, भारत क्या करेगा? जानें
रिंकू सिंह ने की एमएस धोनी की बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, नागपुर में तूफानी बल्लेबाजी से मचाया तहलका
रिंकू सिंह ने की एमएस धोनी की बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, नागपुर में तूफानी बल्लेबाजी से मचाया तहलका

वीडियोज

Andhra Pradesh में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर | Fire News
Silver Alert | Robert Kiyosaki की चेतावनी: चांदी बनेगी अगली Global Power Metal? | Paisa Live
FASTag Users सावधान | Toll नहीं भरा तो NOC और Permit पर लगेगा break | Paisa Live
Market Crash Explained | Sensex 830 Points Down, Nifty 25,000 के नीचे क्यों फिसला? | Paisa Live
Chitra Tripathi: NEET छात्रा का गुनहगार कौन? Postmartam Report में सामने आया चौंकाने वाला मोड़

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का संबोधन से इंकार, बिना स्पीच पढ़े सदन से चले गए
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का संबोधन से इंकार, बिना स्पीच पढ़े सदन से चले गए
अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बीच 19 साल बाद एक मंच पर आएंगे चारों शंकराचार्य? दिल्ली में होगा बड़ा आंदोलन
अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बीच 19 साल बाद एक मंच पर आएंगे चारों शंकराचार्य? दिल्ली में होगा बड़ा आंदोलन
Board of Peace for Gaza: गाजा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में ट्रंप के साथ कितने देश, कौन-कौन खिलाफ, भारत क्या करेगा? जानें
गाजा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में ट्रंप के साथ कितने देश, कौन-कौन खिलाफ, भारत क्या करेगा? जानें
रिंकू सिंह ने की एमएस धोनी की बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, नागपुर में तूफानी बल्लेबाजी से मचाया तहलका
रिंकू सिंह ने की एमएस धोनी की बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, नागपुर में तूफानी बल्लेबाजी से मचाया तहलका
The Raja Saab Hindi BO Lifetime: ‘द राजा साब’ बनी सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, जानें- कितना रहा हिंदी का लाइफटाइम कलेक्शन
‘द राजा साब’ बनी सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, जानें- कितना रहा हिंदी का लाइफटाइम कलेक्शन
बैठे-बैठे Ola की इलेक्ट्रिक बाइक से निकलने लगा धुआं, वीडियो देख भड़के यूजर्स
बैठे-बैठे Ola की इलेक्ट्रिक बाइक से निकलने लगा धुआं, वीडियो देख भड़के यूजर्स
लाडली बहनों के खाते में 1 लाख रुपये भेज सकती है यहां की सरकार, बस करना होगा ये काम
लाडली बहनों के खाते में 1 लाख रुपये भेज सकती है यहां की सरकार, बस करना होगा ये काम
Breast Cancer: सावधान! क्या आप भी रात भर जागती हैं? सिर्फ गांठ ही नहीं, ये भी हैं ब्रेस्ट कैंसर के बड़े कारण
सावधान! क्या आप भी रात भर जागती हैं? सिर्फ गांठ ही नहीं, ये भी हैं ब्रेस्ट कैंसर के बड़े कारण
Embed widget