Sikkim PSC Principal Recruitment 2020: सिक्किम लोक सेवा आयोग (SPSC) ने प्रिंसिपल के 03 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. यदि आप विहित विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि धारण करते हैं और आपके पास अध्यापन का अनुभव भी हैं तो आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है. आवेदन ऑनलाइन मोड़ में ही किए जाने हैं. ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2020 है. रिक्तियोंकीकुलसंख्या - 03 पद पदोंकाविवरण
  • प्रिसिपल
महत्वपूर्ण तिथियाँ
  1. ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तिथि – 10 जनवरी 2020
  2. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 31 जनवरी 2020
पात्रतामापदंडशैक्षिकयोग्यता:
  1. उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय /संस्थान से विज्ञान / सामाजिक विज्ञान / कला / मानविकी में स्नातकोत्तर उपाधि न्यूनतम 55% अंकों के साथ उत्तीर्ण हो. इसके साथ ही आवेदक न्यूनतम 50% अंकों के साथ एमएड / El.Ed / एमए (शिक्षा) की डिग्री भी ग्रहण करता हो.
  2. राज्य सरकार के शिक्षक शिक्षा संस्थानों (SCERT, DIETs, B.Ed. कॉलेज) में पांच साल का अध्यापन में अनुभव.
वांछनीय योग्यता: शैक्षिक प्रशासन / शैक्षिक नेतृत्व में डिग्री / डिप्लोमा आयुसीमा: कृपया आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन करें. वेतनमान: एससीईआरटी / शिक्षा विभाग, सिक्किम सरकार के अधीन वेतन मैट्रिक्स लेवल  18. विस्तृत जानकारी के लिए विज्ञापन देखें. परीक्षाशुल्क: आवेदन शुल्क 150 / - रुपये का भुगतान केवल क्रेडिट / डेबिट कार्ड, वीजा / मास्टरकार्ड द्वारा नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है. महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है. चयनप्रक्रिया:  इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जायगा. प्रथम चरण में एक लिखित परीक्षा आयोजित की जायगी.. उसके बाद लिखित परीक्षा में शार्टलिस्टेड उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा. तत्पश्चात मेरिट लिस्ट बनाई जायगी. आवेदनकैसेकरें? उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 31/01/2020 को 12 बजे मध्यरात्रि तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन करें. दिनांक31 जनवरी 2020 के बाद प्रस्तुत आवेदन सॉफ्टवेयर द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा और एसपीएससी उसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा. आधिकारिकवेबसाइटहेतुक्लिककरेंऑनलाइनआवेदनहेतुक्लिककरें आधिकारिकअधिसूचना 

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI