RSMSSB Lab Technician and Assistant RadiographerRecruitment 2020: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने लैब टेक्नीशियन एवं सहायक रेडियोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आमंत्रित किया है. साइंस स्ट्रीम में 12वीं कक्षा पास और लैब टेक्नीशियन/ रेडियोग्राफी में डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 2 जुलाई है. इस लिए आवेदकों को चाहिए कि वे अपने आवेदन अंतिम तिथि के पूर्व भेज दें.
पदोंकीकुलसंख्या: इस नोटिफिकेशन के माध्यम से RSMSSB ने राजस्थान में कुल 2177 भर्तियां निकालीं हैं. इसमें लैब टेक्नीशियन की 1119 और सहायक रेडियोग्राफर की 1058 वैकेंसी हैं.
आवेदनकीप्रक्रिया: राजस्थान में लैब टेक्नीशियन और सहायक रेडियोग्राफर हेतु अप्लाई करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 जून 2020 से शुरू होगी. तथा यह प्रक्रिया 2 जुलाई को ख़त्म होगी. इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट @ rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन 2 जुलाई 2020 तक कर सकेंगे.
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- नोटिफिकेशनजारीहोनेकीतिथि – 13 जून 2020
- ऑनलाइनआवेदनकीप्रक्रियाशुरूकरनेकीतिथि -18 जून 2020
- ऑनलाइनआवेदनकरनेकीअंतिमतिथि- 2 जुलाई 2020
शैक्षणिकयोग्यता
लैबटेक्नीशियनपदकेलिए: आवेदक को साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होने के साथ-साथ मेडिकल लैब टेक्निशियन में डिप्लोमा भी होना चाहिए. इसके अलावा आवेदक का राजस्थान पैरा मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी होना अनिवार्य है.
सहायकरेडियोग्राफरपदकेलिए: उम्मीदवार साइंस वर्ग से 12वीं कक्षा किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड या संस्थान से पास हो. इसके बाद वह रेडियोग्राफी का कोर्स भी किया हो. साथ ही राजस्थान पैरा मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है.
आयुसीमा: लैब टेक्नीशियन और सहायक रेडियोग्राफर पद के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जनवरी 2020 को किया जायेगा. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में निम्नानुसार छूट प्रदान की जायेगी.
- सामान्य वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 5 वर्ष की छूट
- राजस्थान के एससी, एसटी, ओबीसी, अति पिछड़ा वर्ग को 5 वर्ष की छूट
- राजस्थान के एससी, एसटी, ओबीसी, अति पिछड़ा वर्गों की महिलाओं को 10 वर्ष की छूट
आवेदन शुल्क: अनारक्षित (जनरल) और ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये निर्धारित है, जबकि राजस्थान के बीसी/ओबीसी (नॉन क्रिमी लेयर) कैटेगरी के लिए 350 रुपये और राजस्थान के एससी, एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क के रूप में देना होगा.
पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI