Rajasthan CHO Recruitment 2022: नौकरी ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर राजस्थान से आई है. राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के बम्पर पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती अभियान के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 8 नवंबर 2022 को खुलेगी. जबकि आवेदन पत्र भरने के लिए अंतिम तारीख 7 दिसंबर 2022 तय की गई है.

ये है रिक्ति विवरणइस भर्ती अभियान के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के कुल 3531 रिक्ति पद को भरा जाएगा.

उम्र सीमाआवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए. जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र आयु सीमा में छूट दी गई है.

कब होगी परीक्षासीएचओ पद पर भर्ती के लिए परीक्षा फरवरी 2023 में आयोजित हो सकती है.

आवेदन शुल्कभर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अनारक्षित/बीसी/ईबीसी (क्रीमी लेयर) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये रखा गया है. जबकि बीसी/ईबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपये है. वहीं, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है.

ऐसे करें अप्लाई

  • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssmb.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार भर्ती टैब पर क्लिक करें
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार सीएचओ पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  • स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें
  • स्टेप 5: अब अभ्यर्थी फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए फॉर्म को सेव कर के रख लें 

यह भी पढ़ें-

​​NID Recruitment 2022: NID में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर सहित निकली कई पद पर वैकेंसी, 1 लाख 40 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI