एक्सप्लोरर

RRB NTPC Recruitment 2024: रेलवे में निकले 3445 पदों के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, 12वीं पास करें अप्लाई, ऐसे होगा सेलेक्शन

Indian Railway Jobs: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अंडरग्रेजुएट लेवल पदों पर आवेदन शुरू कर दिया है. इस तारीख के पहले फॉर्म भरना है, सेलेक्शन से लेकर एलिजबिलिटी तक जानिए जरूरी डिटेल.

RRB NTPC Recruitment 2024 Registration Begins: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अंडरग्रेजुएट पदों पर निकली वैकेंसी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जो इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हों, वे बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर सकते हैं. ऐसा करने के लिए उन्हें अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाना होगा. यहां से अप्लाई किया जा सकता है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से लेवल 2 और 3 के कुल 3445 पद भरे जाएंगे.

ये है लास्ट डेट

इन पदों के लिए आवेदन आज यानी 21 सितंबर से शुरू हुआ है और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2024 है. इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें. कुछ समय पहले आरआरबी ने ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट पदों पर भर्ती निकाली थी. ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन 14 सितंबर से हो रहे हैं और इसके माध्यम से कुल 8113 पद भरे जाएंगे.

जबकि 10 + 2 कैटेगरी के लिए कुल 3445 पदों पर भर्ती होगी. इस प्रकार इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 11588 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति होनी है. अब दोनों तरह के पदों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: MP हाईकोर्ट में ट्रांसलेटर के पदों पर निकली भर्ती, सेलेक्शन के लिए करना होगा ये काम 

दूसरी जरूरी तारीखें

आवेदन 20 अक्टूबर को रात 11.59 के पहले तक किए जा सकते हैं. फीस का पेमेंट 21 और 22 अक्टूबर 2024 के दिन किया जा सकता है. एप्लीकेशन में करेक्शन के लिए विंडो 23 अक्टूबर को खुलेगी और 1 नवंबर 2024 तक खुली रहेगी. इस दौरान आप अपने आवेदनों में सुधार कर सकते हैं.  

कौन भर सकता है फॉर्म

आरआरबी एनटीपीसी की अंडरग्रेजुएट वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 की परीक्षा पास की हो. इन पदों के लिए एज लिमिट 18 से 33 साल तय की गई है. आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे, इसके लिए कैंडिडेट्स को अपने रीजन की वेबसाइट पर जाना होगा.

यह भी पढ़ें: 1 लाख से ज्यादा सैलरी चाहिए तो इस नौकरी के लिए तुरंत करें अप्लाई, 12वीं पास को भी मौका 

चयन के लिए करना होगा ये काम

इन पदों पर सेलेक्शन कई लेवल की परीक्षा पास करने के बाद होगा. सबसे पहले सीबीटी वन टेस्ट होगा. इसे पास करने वाले सीबीटी टू देंगे. अगले चरण में पद के हिसाब से टाइपिंग स्किल टेस्ट/कंप्यूटर-बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट लिया. इसे पास करने वाले डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन राउंड में जाएंगे और अंत में मेडिकल एग्जामिनेशन लिया जाएगा.

शुल्क कितना है

इन पदों पर आवेदन के लिए शुल्क की बात करें तो जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपये शुल्क देना होगा, इसमें से 400 रुपये सीबीटी 1 में बैठने के बाद रिफंड हो जाएंगे. एससी, एसटी, एक्स-एसएम, पीडब्ल्यूबीडी, महिला कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 250 रुपये देने होंगे. ये पूरे पैसे सीबीटी 1 एग्जाम  देने के बाद वापस हो जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: CBSE CTET 2024 परीक्षा तारीख में हुआ बदलाव, अब इस डेट पर होगा एग्जाम  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में शिक्षक बनने का मौका, 7299 पदों पर निकली भर्ती
झारखंड में शिक्षक बनने का मौका, 7299 पदों पर निकली भर्ती
सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, JCA के 250 पदों पर भर्ती
सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, JCA के 250 पदों पर भर्ती
ITBP में नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
ITBP में नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget