NABARD Recruitment 2022: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके अनुसार नाबार्ड में डेवलपमेंट असिस्टेंट और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के पद पर भर्ती होनी है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट nabard.org पर जाकर इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर 2022 तय की गई है.
ये है रिक्ति विवरणअधिसूचना के अनुसार नाबार्ड (NABARD) के इस भर्ती अभियान के द्वारा 177 पद को भरा जाएगा. जिसमें से 173 पद विकास सहायक के पद के लिए हैं और 4 विकास सहायक (हिंदी) के लिए हैं.
आयु सीमाइस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए. वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
ऐसे होगा चयनउम्मीदवारों का चयन दो चरणों के आधार पर होगा. पहले चरण में प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा होगी. यह परीक्षा 100 अंकों की होगी. इस परीक्षा का आयोजन 6 नवंबर 2022 को किया जाएगा. वहीं, दूसरे चरण की परीक्षा के सम्बन्ध में भी जल्द जानकारी उपलब्ध होगी.
इतना देना होगा आवेदन शुल्कइस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. इस भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएस श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें की सभी श्रेणी के आवेदकों लिए सूचना शुल्क 50 रुपये रखा गया है.
कैसे करें अप्लाई
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाएं
- अब करियर टैब के तहत करियर नोटिस पर क्लिक करें
- फिर “विकास सहायक / विकास सहायक (हिंदी) 2022 पदों” के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद रजिस्टर करें और लॉगिन करें
- अब उम्मीदवार फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें
- इसके बाद फॉर्म सबमिट करें
CBSE Board Exam 2023: प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए CBSE ने की बड़ी घोषणा
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI