MP Police Constable Recruitment 2020: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड {MPPEB-एमपीपीईबी} ने राज्य पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. शार्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक़ राज्य पुलिस में करीब 4000 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती की जायेगी. ये आगे चल-कर घट-बढ़ भी सकती है. कुल वैकेंसी 4000 में से 3862 पद जीडी कांस्टेबल और 138 पद रेडियो कांस्टेबल के होंगें.
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड 4000 पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी का विस्तृत नोटिफिकेशन 25 नवंबर 2020 को जारी करेगा. जो कैंडिडेट्स पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहेगा वह 24 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन अप्लाई कर सकेगा. शार्ट नोटिस के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 07 जनवरी 2021 और लिखित परीक्षा की तिथि 06 मार्च 2021 निर्धारित की गई है.
कैंडिडेट्स की योग्यता, सैलरी, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, आवेदन प्रक्रिया समेत अन्य डिटेल्स 25 नवंबर 2020 को जारी होने वाले विस्तृत नोटिफिकेशन में दिया जाएगा. कैंडिडेट्स यहां से इसे देख सकेंगें.
महत्वपूर्णतिथियां
- एमपीपुलिसभर्तीकाविस्तृतनोटिफिकेशनजारीहोनेकीतिथि - 25 नवंबर 2020
- ऑनलाइनआवेदनप्रक्रियाशुरूहोनेकीतिथि - 24 दिसंबर 2020
- ऑनलाइनएप्लीकेशनजमाकरनेकीलास्टडेट - 07 जनवरी 2021
- आवेदनमेंकरेक्शनकीलास्टडेट - 12 जनवरी 2021
- एमपीपुलिसकांस्टेबलएग्जामडेट - 06 मार्च 2021
आयुसीमा: शार्ट नोटिस के मुताबिक कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को मध्य प्रदेश सरकार के नियमानुसार छूट दी जायेगी. आयु की गणना 1 अगस्त 2020 से की जायेगी.
चयनप्रक्रिया: संभव है कि योग्यतम कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएमटी) के आधार पर किया जाए.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI