MPPEB Madhya Pradesh Police Constable Recruitment Notification 2020 released: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड {MPPEB-एमपीपीईबी} ने पुलिस में सिपाही के करीब 4000 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, 31 दिसंबर 2020 से ऑनलाइन आवेदन अप्लाई करने की प्रक्रिया शुरू होगी. कैंडिडेट्स अपने आवेदन 31 दिसंबर 2020 से लेकर 14 जनवरी 2021 तक अप्लाई कर सकते हैं. मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा 6 मार्च 2021 से होनी प्रस्तावित है. पदोंकाविवरण: नोटिस के मुताबिक, कुल वैकेंसी 4000 है जिसमें से 3862 पद कांस्टेबल (जीडी) और 138 पद कांस्टेबल (रेडियो)  के हैं. महत्वपूर्णतारीखें:
  1. ऑनलाइनआवेदनप्रक्रियाशुरूहोनेकीतिथि - 31 दिसंबर 2020
  2. ऑनलाइनएप्लीकेशनजमाकरनेकीलास्टडेट - 14 जनवरी 2021
  3. आवेदनमेंकरेक्शनकीलास्टडेट - 19 जनवरी 2021
  4. एमपीपुलिसकांस्टेबलएग्जामशुरू होने की तारीख- 06 मार्च 2021
शैक्षिक योग्यता: आरक्षकजीडीकेलिए10+2 प्रणाली के तहत 10 वीं कक्षा की परीक्षा अथवा हायर सेकेंड्री अथवा समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए. अनुसूचित जनजाति वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. आरक्षकरेडियोकेलिए इस पद के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को कम से कम 12वीं कक्षा पास होनी चाहिए. इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास निम्नलिखित ट्रेड्स में से किसी एक में आईटीआई परीक्षा भी उत्तीर्ण होना चाहिए.
  • Electronic Mechanic
  • Mechanic Radio & Television
  • Instrument Mechanic
  • Mechanic Computer Hardware
  • Information Communication Technology
  • Information Technology
  • Technician Power Electronics
आयुसीमा 1 अगस्त 2020 कोन्यूनतम - 18 वर्ष और अधिकतम - 33 वर्ष. अनारक्षित वर्ग की महिलाओं, ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी. लिखितपरीक्षा: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड {एमपीपीईबी} द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक़ एमपी पुलिस  कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि 06 मार्च 2021 से होनी प्रस्तावित है. यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.00 बजे से शुरू होगी. इसके लिए कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र पर सुबह 7.00 से 8.00 बजे तक रिपोर्ट करना होगा. परीक्षा के निर्देश को पढ़ने के लिए  8:50 से 9 बजे तक (10 मिनट) का समय दिया जायेगा. परीक्षा दो घंटे की होगी. इसी प्रकार दूसरी पाली की परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को 1.00 से 2.00 बजे तक रिपोर्ट करना होगा. तथा परीक्षा दोपहर बाद 3.00 बजे से  शुरू होकर 5.00 बजे तक आयोजित होगा. चयनप्रक्रिया:  कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएमटी) के आधार पर किया जाएगा.

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI