Maharashtra Postal Circle 2020: भारतीय डाक विभाग ने महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल में पोस्टमैन, एमटीएस और मेलगार्ड के कुल 1371 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल में नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर 2020 तक सबमिट कर सकते है.
रिक्तियोंकीकुलसंख्या: 1371
महत्वपूर्णतारीखें:
- संशोधनकेबादऑनलाइनआवेदनकीशुरुआत- 12-10-2020 सुबह 10:00 बजे से.
- संशोधनकेबादऑनलाइनआवेदनकीआखिरीतारीख- 10-11-2020 रात्रि 11:59 बजे तक.
पदोंकाविवरण:
- पोस्टमैनकेलिएकुल- 1029 पद
- मेलगार्डकेलिएकुल- 15 पद
- एमटीएस (ऐडमिनिस्ट्रेटिवऑफिसेज) केलिएकुल- 32 पद
- एमटीएस (सबआर्डिनेटऑफिस) केलिएकुल- 295 पद
पात्रताविवरण
शैक्षिकयोग्यता:
पोस्टमैनऔरमेलगार्डकेलिए- ऐसे अभ्यर्थी जो पोस्टमैन और मेलगार्ड के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है साथ ही साथ कंप्यूटर और लोकल लैंग्वेज की भी जानकारी होना जरूरी है.
मल्टीटास्किंगस्टाफ (एमटीएस) केलिए- ऐसे अभ्यर्थी जो एमटीएस के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है साथ ही साथ कंप्यूटर और लोकल लैंग्वेज की जानकारी भी होना जरूरी है.
आयुसीमा: अभ्यर्थियों के आयु की गणना 10 नवंबर 2020 के आधार पर की जाएगी.
पोस्टमैन, मेलगार्ड और एमटीएस के पदों पर आवेदन करने लिए अभ्यर्थी की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए जबकि पोस्टमैन और मेलगार्ड के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 27 साल और एमटीएस के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 25 साल से अधिक नहीं होना चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में छूट सरकार के गाइड लाइन के मुताबिक प्रदान की जाएगी.
आवेदनशुल्क:
ऐसे अभ्यर्थी जो अनारक्षित / ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (मेल & ट्रांस-मैन अभ्यर्थियों) कैटेगरी से आते हैं उनके लिए आवेदन शुल्क 500/-रुपये जबकि एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / महिला / ट्रांस-वोमेन के लिए आवेदन शुल्क 100/- रुपये तय किया गया है.
नोट- आवेदन शुल्क की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन का अवलोकन करें.
चयनप्रक्रिया: पात्र एवं योग्य अभ्यर्थियों का चयन रिटेन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.
ऐसेकरेंआवेदन: पोस्टमैन, मेलगार्ड और एमटीएस के पदों पर सिर्फ ऑनलाइन मोड में किए गए आवेदन ही मान्य किए जाएंगे.
महत्वपूर्णलिंक्स: अभ्यर्थी नोटिफिकेशन से सम्बंधित विशेष जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.maharashtrapost.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI