Kerala State Eligibility Test Feb 2020: केरल के हायरसेकण्ड्री स्कूल टीचर्स और नॉन वोकेशनल टीचर्स इन वोकेशनल हायर सेकण्ड्री एजुकेशन के पदों के लिए आयोजित होने वाली केरल सेट परीक्षा 2020 (Kerala SET FEB 2020) की अधिसूचना एल.बी.एस.सेंटर.फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने जारी करके आवेदन आमंत्रित किया है. ऐसे छात्र जो कि हायरसेकण्ड्री स्कूल में अध्यापन कार्य करना चाहते हैं वे सभी छात्र अपना पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन अंतिम तारीख 20-01-2020 तक ऑनलाइन माध्यम से अवश्य सबमिट करें. आवेदकों को चाहिए कि वे आवेदन शुल्क जल्द ही जमा करें क्योंकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि में मात्र 9 दिन ही बचें हैं.
महत्वपूर्णतारीखें
ऐसे आवेदक जो केरल सेट 2020 में अपना आवेदन करना चाह रहे हैं वे आवेदक निम्नलिखित तारीखों का अवश्य ध्यान रखें.
केरल सेट 2020 का ऑनलाइन आवेदन दिनांक 28.12.2019 से प्रारंभ होकर दिनांक 20 जनवरी 2020 तक चलेगा. जबकि आवेदन शुल्क दिनांक 12 जनवरी 2020,सायं 5:00 PM तक ही जमा किया जाएगा.
आयुसीमा:
ऐसे अभ्यर्थी जो केरल राज्य पात्रता परीक्षा में शामिल होना चाह रहे हैं उनके लिए कोई निश्चित आयु सीमा निर्धारित नहीं की गयी है.
शैक्षिकयोग्यता:
ऐसे सभी अभ्यर्थी जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से 50% अंकों के साथ परास्नातक की डिग्री सम्बंधित विषय में धारण करते हैं अथवा 50% अंकों के साथ समकक्ष डिग्री धारण करते हों तथा साथ ही साथ बी.एड.और एम.एससी.एड डिग्री धारण करते हों, आवेदन के लिए पात्र माने जाएँगे.
नोट:
शैक्षिक अर्हता के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी स्वयं विज्ञापन का अवलोकन करें.
आवेदनशुल्क :
- केरल सेट 2020 के लिए अलग-अलग जाति वर्गों के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है.
- सामान्य या अनारक्षित वर्ग और ओ.बी.सी. वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000/-रुपये लगाया गया है. तथा
- आरक्षित वर्ग एस.सी. अथवा एस.टी. अथवा पी.डब्ल्यू.डी. वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500/- रुपये लगाया गया है.
आवेदनकाप्रकार:
केरल सेट 2020 में आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा अन्य किसी भी मोड में किसी भी कीमत पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
परीक्षा: केरल सेट की परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे,पहला प्रश्न पत्र कॉमन होगा और दूसरा प्रश्न पत्र अभ्यर्थी के परास्नातक में विषय का होगा. अभ्यर्थी पश्न पत्र से सम्बंधित विस्तृत जानकारी विज्ञप्ति से प्राप्त कर सकते हैं.
केरलसेटकीपरीक्षातिथि : इसके लिए अभ्यर्थी विज्ञापन का अवलोकन करें.
महत्वपूर्णलिंक्स:
अभ्यर्थी केरल सेट 2020 रिक्रूटमेंट की समस्त जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.lbscentre.kerala.gov.in पर लॉग इन करके प्राप्त कर सकते हैं.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI