JSSC Driver Result 2020: झारखण्ड लोक सेवा आयोग ने झारखंड जेल ड्राईवर के पदों पर होने वाली नियुक्ति के लिए सेकेंड राउंड की मेडिकल परीक्षण का रिजल्ट घोषित कर दिया है. यह रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड है. मेडिकल टेस्ट में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपने परिणाम यहां से देख सकते हैं. इसी के साथ आयोग ने ड्राइविंग परीक्षण की तिथि भी घोषित कर दी है. जो अभ्यर्थी मेडिकल टेस्ट में फिट पाए गए हैं उनका ड्राइविंग परीक्षण 17 मार्च 2020 को मोरहाबादी मैदान रांची में सुबह 10.30 से किया जाएगा. वे अभ्यर्थी जिन्हें ड्राइविंग परीक्षा के लिए सफल पाया गया है, निम्नलिखित अभिलेखों और सामग्रियों के साथ मोरहाबादी मैदान रांची में ससमय अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें.
- मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र (मूल)
- ड्राइविंग लाईसेंस
- फोटो पहचान पत्र (मूल) एवं इसकी एक स्वप्रमाणित प्रति. (पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाईसेंस, आधार कार्ड, पैनकार्ड)
- आवेदन के समय प्रयोग किया गया रंगीन फोटो की 4 कॉपी
वाहन चालान जांच परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक मिलान किया जायेगा. वाहन चालान जांच परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा.
जेएसएससीड्राइविंगपरीक्षातिथिऔरसमय विदित हो कि झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के विज्ञापन संख्या 03/2018 ( नियमित रिक्त) के आलोक में झारखण्ड राज्य अंतर्गत काराओं में वाहन चालक की भर्ती हेतु प्रतियोगिता परीक्षा -2018 की लिखित परीक्षा के आधार पर प्रथम चरण में शार्टलिस्टेड अभ्यर्थियों की चिकित्सीय जांच परीक्षा दिनांक 19.08. 2019 से दिनांक 24. 08 2019 तक एवं उसके बाद वाहन चालन जांच का परीक्षण किया गया था. परन्तु उपरोक्त परीक्षणों में विज्ञापित रिक्त से कम संख्या में अभ्यर्थियों के सफल होने के कारण उसी शार्ट लिस्टेड सूची में से सेकेंड राउंड के लिए अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया था. मेडिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों का अब वाहन चालन परीक्षण होगा. उसके बाद ही अंतिम परिणाम घोषित किया जा सकता है.
ऑफिशियलवेबसाइटकेलिएक्लिककरें परीक्षणसंबंधीनोटिफिकेशनकेलिएक्लिककरेंEducation Loan Information:
Calculate Education Loan EMI