ITI Limited Bangalore Engineer Recruitment 2020: आईटीआई बंगलुरु ने इंजीनियर के 129 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. जो अभ्यर्थी इंजीनियर के पद पर नियुक्त होना चाहते हैं वे जल्द ही अप्लाई करें. इस पद पर नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर होगी. अनुबंध को आगे संगठनात्मक आवश्यकता और अधिकारी के प्रदर्शन के अधीन नवीनीकृत किया जा सकता है.
रिक्तियोंकीकुलसंख्या – 129 पद
इकाइयोंकेअनुसाररिक्तियोंकीसंख्या:
- नार्थ जोन (अंबाला, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, जम्मू, लखनऊ, मेरठ, शिमला)- 53 पद
- वेस्ट जोन (अहमदाबाद, भोपाल, मुंबई, दादर और नगर हवेली, पुणे) – 35 पद
- पूर्वी जोन (अंडमान और निकोबार, भुबनेश्वर, पटना, रायपुर, रांची, अगरतला, आइजोल, दीमापुर, इम्फाल, गुवाहाटी, शिलांग) - 32 पोस्ट
- दक्षिण जोन {बैंगलोर, हैदराबाद (एपी / तेलंगाना)} - 9 पद
पदोंकाविवरण
- इंजीनियर – 129 पद
महत्वपूर्णतिथियाँ: ऑन लाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25.01.2020 और आवेदन की हार्ड कॉपी के साथ समस्त दस्तावेजों की प्रतियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30.01.2020 है.
पात्रतामापदंड
शैक्षिकयोग्यता: जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार / दूरसंचार / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में 65% अंकों के साथ इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / विकलांग उम्मीदवारों को 63% अंक के साथ इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए.
आयुसीमा: विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख को आवेदक की अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए.(अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी के लिए 5 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों (गैर क्रीमी लेयर) के लिए 3 वर्ष तक छूट का प्रावधान है.
मानदेय: प्रथम वर्ष में रु. 18000/- प्रतिमाह और दूसरे वर्ष में 19000/- रु. प्रतिमाह और तीसरे वर्ष रु. 20000/- प्रति माह दिया जायेगा.
आवेदनशुल्क:
- आवेदन शुल्क -रु. 400 / -मात्र ,
- आवेदन शुल्क, जो कि आईटीआई लिमिटेड, नेटवर्क सिस्टम यूनिट के पक्ष में , बैंगलोर में देय हो, डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से दिया जायेगा. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और शारीरिक रूप से विकलांग श्रेणी के व्यक्तियों द्वारा कोई आवेदन शुल्क देय नहीं है.
आवेदनकैसेकरें?
आवेदन फॉर्म के प्रिंटआउट को निम्नलिखित संलग्नकों के साथ निम्न पते पर भेजें.
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट
- समस्त दस्तावेजों की प्रमाणित फोटोकापी
- जाति प्रमाणपत्र
- डीडी की मूल कापी
आवेदनफॉर्मभेजनेकापता
सेवा में,
अतिरिक्त महाप्रबंधक - एचआर (एनएस&एम)
आईटीआई लिमिटेड,
नेटवर्क सिस्टम यूनिट,
एफ -100, दूरवाणीनगर,
बैंगलोर -560016
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI